फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   hospital, bathroom, newborn, baby, ludhiana

निजी अस्पताल के बाथरूम में मिली नवजात बच्ची

Thu, 02 Jan 2014 09:44 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 02 Jan 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
hospital, bathroom, newborn, baby, ludhiana
एक निजी अस्पताल के बाथरूम में वीरवार सुबह कोई एक नवजात बच्ची को छोड़ गया। घटना का पता उस समय चला जब अस्पताल में दाखिल मरीज के परिजन बाथरूम गए।
विज्ञापन


उन्होंने शोर मचा दिया और इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी और चौकी बसंत पार्क की पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस ने जुनेजा अस्पताल की डॉ. पूजा जुनेजा की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बच्ची को कब्जे में लेकर उसकी देखभाल शुरू कर दी है।


चौकी बसंत पार्क के प्रभारी एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह एक मरीज की महिला रिश्तेदार जुनेजा अस्पताल के बाथरूम में गई तो वहां पर नवजात बच्ची को देख कर हैरान हो गई। उसने तुरंत इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी।
विज्ञापन



अस्पताल के डाक्टरों ने बाथरूम से बच्ची को उठवाया और अस्पताल में दाखिल मरीजों से उस बच्ची के बारे में पूछा, लेकिन किसी को बच्ची के परिजनों का कुछ पता नहीं था। एएसआई जसपाल सिंह ने कहा कि कोई महिला बाहर से नवजात बच्ची को लाई है और अस्पताल के बाथरूम में रख फरार हो गई, लेकिन उस महिला को किसी ने आते-जाते नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में जुटी हुई है कि अस्पताल के अंदर या फिर आस-पास देखा जा रहा है कि कहीं सीसीटीवी कैमरे तो नहीं लगे। अगर लगे है तो उसकी फुटेज निकलवा कर चेक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed