{"_id":"66921502-a75f-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"heroin-worth-rs-200-cr-seized-at-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सीमा पर तस्करों से मुठभेड़, हेरोइन की खेप पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक सीमा पर तस्करों से मुठभेड़, हेरोइन की खेप पकड़ी
फिरोजपुर/ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2013 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार रात फिरोजपुर और भिखीविंड सेक्टर में सीमा पर पाकिस्तानी तस्करों से दो जगह मुठभेड़ के बाद हेरोइन की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। हालांकि मुठभेड़ में दोनों ही जगह तस्कर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
बाद में सर्च अभियान में 52 किलो हेरोइन और हथियार बरामद किए। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत दो अरब साठ करोड़ रुपये आंकी गई है।
बीएसएफ के आईजी आदित्य मिश्रा ने बताया कि बीओपी टी-बंद के नजदीक मंगलवार की रात बटालियन 80 बीएसएफ के जवान फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे।
पिल्लर नंबर-159/6-7 के नजदीक पाकिस्तान की तरफ चार तस्करों को खेप पहुंचाते देखा।
इस ओर भारतीय क्षेत्र में भी दो युवक ये खेप लेने आए थे। चारों पाकिस्तानी तस्कर जीरो लाइन पार कर भारतीय सीमा में फेंसिंग के पास 10 मीटर लंबे प्लास्टिक के पाइप की मदद से हेरोइन के पैकेट फेंसिंग के इस पार पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन
जवानों ने जैसी ही उन्हें ललकारा, उनकी ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाबी फायरिंग करने पर तस्कर फसल की आड़ में भागने में सफल रहे।
सुबह होते ही सर्च अभियान चलाकर बीएसएफ अधिकारियों ने वहां से हेरोइन के 32 पैकेट (हर पैकेट एक किलोग्राम), पिस्टल की एक मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन, पाकिस्तानी सिम कार्ड और 25 ग्राम अफीम बरामद की।
विज्ञापन
दूसरी बरामदगी बीओपी रोरन वाला (भिखीविंड अमृतसर सेक्टर) के नजदीक पिल्लर नंबर-104/5-6 के पास बटालियन 163 के जवान गश्त कर रहे थे। यहां भी तस्करों को ललकारने पर उन्होंने फायरिंग कर दी। पाक तस्करों की ओर से 15 से 20 राउंड फायरिंग की गई।
जवाबी फयरिंग में तस्कर भाग गए। यहां तलाशी में 20 किलो हेरोइन व 25 मीटर लंबे प्लास्टिक के दो पाइप बरामद हुए।