फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Haryana, Punjab, Congress, Loksabha

कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों से आवेदन 27 तक मांगे

Mon, 27 Jan 2014 05:20 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Jan 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
Haryana, Punjab, Congress, Loksabha
पंजाब कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब से कांग्रेसी उम्मीदवारों के चयन के लिए प्रक्रिया आगामी 27 जनवरी से शुरू होगी।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ने वालों से आवेदन लिए जाएं।

उन्होंने कहा कि जो लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं वे अपने आवेदन हरियाणा कांग्रेस के मुख्यालय में 27 जनवरी तक भिजवा दें।

उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस नेता अपना आवेदन कांग्रेस मुख्यालय के फैक्स नंबर  0172-4641426 पर भी भेज सकते हैं।

इसके अलावा मेल haryanapcc@gmail.com के जरिए भी भेज सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया 27 जनवरी के बाद मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि कांग्रेस अब अपने लोकसभा उम्मीदवार जल्द घोषित करना चाहती है। हालांकि पिछले लोस चुनाव में कांग्रेस के नौ सांसद बने थे।

सिर्फ एक सीट हिसार हजकां के पास गई थी। इन नौ सांसदों में से गुड़गांव के राव इंद्रजीत सिंह ने भाजपा में जाने और सोनीपत के सांसद जितेंद्र मलिक ने चुनाव न लड़ने की घोषणा की है।
विज्ञापन


हिसार से कांग्रेस की टिकट पर लड़ चुके जय प्रकाश ने भी चुनाव न लड़ने की घोषणा की है। इसलिए तीन लोकसभा क्षेत्रों गुड़गांव, सोनीपत और हिसार से टिकट लेने के लिए कांग्रेसियों में जोर आजमाइश रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य सांसदों कुमारी सैलजा, नवीन जिंदल, डॉ. अरविंद शर्मा, दीपेंद्र हुड्डा, श्रुति चौधरी, अशोक तंवर और अवतार भड़ाना की टिकटें काटना मुश्किल होगा। अंबाला से राजकुमार वाल्मीकि टिकट मांग सकते हैं।


मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक 30 को होंगे एक साथ

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस 30 जनवरी को हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय पर मुख्यमंत्री हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, मंत्री, विधायक और सांसद एक साथ होंगे।


शहीदी दिवस मनाने के साथ-साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अतिरिक्त कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

पंजाब में कांग्रेस की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया कल से
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब से कांग्रेसी उम्मीदवारों के चयन के लिए प्रक्रिया आगामी 27 जनवरी से शुरू होगी।

सोमवार को चुनाव समिति की बैठक में टिकट के इच्छुक लोगों की सूची पर विचार-विमर्श होगा।

इस बीच पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के चाहवानों को आवेदन करने के लिए खुला निमंत्रण दिया है।

उनसे आगामी 27 जनवरी तक आवेदन मांगे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक बायो-डाटा समेत आवेदन फैक्स या ईमेल के जरिए भेजने के साथ ही 27 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक प्रदेश कांग्रेस भवन में भी जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed