फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   hamid karzai will got doctorate degree in punjab

हामिद करजई को पंजाब में मिलेगी मानद डिग्री

Mon, 20 May 2013 03:45 PM IST
जालंधर/ब्यूरो
जालंधर/ब्यूरो Updated Mon, 20 May 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
hamid karzai will got doctorate degree in punjab

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई को सोमवार को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में मानद डाक्टरेट की डिग्री प्रदान की जाएगी। उनकी सुरक्षा को लेकर पंजाब पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।

विज्ञापन


तीन हजार से अधिक पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। लुधियाना देहाती, नवांशहर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर देहाती, खन्ना के एसएसपी को सुरक्षा में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


पीएपी से एक कमांडेंट को सुरक्षा में लगाया है। पंजाब के कई जिलों से अतिरिक्त फोर्स मंगवाई गई है।

पंडाल में सात हजार कुर्सियां लगाई गई हैं, जहां विद्यार्थियों को बैठाया जाएगा। कड़कती धूप में पानी की बोतल तक ले जाने की परमिशन नहीं होगी।

एलपीयू ने सिक्योरिटी जोन से बाहर 15 वाटर कूलर लगा दिए हैं। चंडीगढ़, दिल्ली से आए सुरक्षा बल एलपीयू में पहुंच गए हैं।

आईबी, सीआईडी के अधिकारी भी एलपीयू में पहुंच चुके हैं। सादी वर्दी में भी कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed