फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   government, teacher, drugs. racket, arrest

सरकारी अध्यापक चला रहा था नशे का रैकेट, गिरफ्तार

Thu, 07 Aug 2014 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला Updated Thu, 07 Aug 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
government, teacher, drugs. racket, arrest
गांव मतोई के सरकारी हाई स्कूल में पढ़ाने वाले सरकारी अध्यापक संदीप कुमार मटकन को सिटी पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



सिटी थाने में दर्ज एफआईआर में पुलिस ने दावा किया है कि अध्यापक मटकन नशीले पदार्थ के तस्कर मोहम्मद नफीस के साथ मिलकर युवाओं को नशीली शीशियां सप्लाई करता था। इस दौरान मोहम्मद नफीस उर्फ जग्गू भागने में सफल हो गया। तस्करी के लिए प्रयोग की जाने वाली कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन




सिटी थाने के एसएचओ हरिंदर सिंह ने वीरवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अध्यापक संदीप मटकन नशे के धंधे में संलिप्त है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संदीप की कार रिओ को रोककर इसकी चेकिंग की। कार में से बैग में डाली हुई 19 शीशियां रेस्कॉफ बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस का कहना है कि इस गोरखधंधे में नशीले पदार्थ के तस्कर मोहम्मद नफीस की शमूलियत भी है, जो फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने फिलहाल मटकन और उसके साथी मोहम्मद नफीस के खिलाफ नशा तस्करी की संगीन धाराओं तहत मामला दर्ज करके संदीप मटकन निवासी डिफेंस कालोनी मालेरकोटला को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



टैंपरेरी नंबर पर तीन साल से चला रहा था कार
नशे की तस्करी के इस अवैध कारोबार में गिरफ्तार आरोपी संदीप मटकन के मामले में कई अन्य तथ्यों का भी वीरवार को खुलासा हुआ है। आरोपी पिछले तीन साल से कार मॉडल प्रीमियर रियो पीबी 13एल (टीसी) 1011 को टैंपरेरी नंबर पर चला रहा है, जिसे पुलिस ने अब कब्जे में लिया है। इस अध्यापक पर इससे पहले अपराध के दो अन्य मामले पुलिस में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed