फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   girl student rape by neighbour boy

वह जब भी दिखी अकेली, पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार

Wed, 11 Sep 2013 12:31 AM IST
नवांशहर/ब्यूरो
नवांशहर/ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
girl student rape by neighbour boy

पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। किशोरी ग्याहरवीं की छात्रा है और आरोपी उन्हीं के घर के पास किराए के मकान में रहता है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता यूपी में काम करते हैं।

वह सुबह स्कूल जाने के लिए बस चढ़ती थी और इस दौरान उनके घर के पास किराए के मकान में रहने वाला सुखविंदर सिंह उसका पीछा करता था।

बाद में पड़ोसी होने के नाते उनका एक दूसरे के घर में आना जाना शुरू हो गया और सुखविंदर ने अपने बेटी को उनके घर पढ़ने के लिए भेज दिया।

जब वह एक दिन आरोपी की बेटी को उसके घर छोड़ने गई, तो सुखविंदर ने उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।

जून 2013 में उसकी मां के घर न होने पर सुखविंदर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसने उसकी फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी और डराता रहा।
विज्ञापन


इसके बाद जब भी उसे अकेली देखता तो दुष्कर्म करता रहा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां देता रहा।

26 अगस्त को आरोपी दीवार फांद कर उनके घर आया, तो उनके एक नजदीकी रिश्तेदार ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह वहां से भाग गया।

इस पर उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई कि वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां देता है। पुलिस ने सुखविंदर को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed