फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   girl kidnap and rape her mother

बच्ची को मारने की धमकी देकर मां से हर रात रेप

Sat, 21 Sep 2013 02:27 AM IST
अमर उजाला, फगवाड़ा
अमर उजाला, फगवाड़ा Updated Sat, 21 Sep 2013 02:27 AM IST
विज्ञापन
girl kidnap and rape her mother

फगवाड़ा पुलिस ने पांच वर्षीय बच्ची को बंधक बनाकर मार देने की धमकी देकर उसकी मां से दुराचार के आरोप में तीन युवकों और उनकी मां पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं। सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
फगवाड़ा के गांव चाचोकी की एक महिला ने सदर पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2006 में गांव बखलौर जिला नवांशहर में हुई थी। उसकी एक 5 वर्षीय बेटी भी है। दो-तीन वर्ष से वह चाचोकी में रह रही है।
विज्ञापन


उसने बताया कि कमलजीत कौर वासी चाचोकी के साथ उसकी जान पहचान हो गई तथा वह उसके घर आने जाने लगी। उसके साथ उसका बेटा दलजीत सिंह उर्फ रिंका भी आने जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कमलजीत कौर तथा उसके बेटे रिशी ने उसकी बच्ची को बंधक बना कर उसे कहा कि वह दलजीत सिंह उर्फ रिंका के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

बेटी की जान बचाने की खातिर उसे विवश होकर यह सब करना पड़ा। साथ ही उसेधमकाया गया कि यदि इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसकी बेटी को जान से मार देंगे। दलजीत सिंह के साथ जोन तथा रिशी ने भी उसका शारीरिक शोषण किया।
 
उसने बताया कि उस सबके बाद वह अन्य व्यक्तियों को लाकर उनसे भी संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगे। उसने बताया कि इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई तथा कमलजीत कौर ने जबरदस्ती उसका गर्भपात करवाया। पीड़िता ने इंसाफ की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

पुलिस ने मामले में कमलजीत कौर वासी चाचोकी, दलजीत सिंह उर्फ रिंका, जोन तथा रिशी के खिलाफ थाना सदर फगवाड़ा में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed