फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gangster Goldy Brar and Rinda demanded extortion of two crores from Firozpur businessman

Punjab: फिरोजपुर के कारोबारी को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की धमकी, बोला- 50 लाख नहीं दिए अब देने होंगे दो करोड़

Wed, 17 Jul 2024 09:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 17 Jul 2024 09:43 PM IST
सार

कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और गैंगस्टर हरिंदर सिंह रिंदा ने फिरोजपुर के एक कारोबारी को फोन कर धमकी दी है। आरोपियों ने कारोबारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। 

विज्ञापन
Gangster Goldy Brar and Rinda demanded extortion of two crores from Firozpur businessman
goldy brar - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या का मुख्य आरोपी व गैंगस्टर गोल्डी बराड़ कनाडा में है। विदेश में होने के बावजूद उसकी तरफ से पंजाब के कारोबारियों से रंगदारी मांगने के सिलसिला जारी है। गैंगस्टर पंजाब के बड़े व्यापारियों, कारोबारियों और रईसों को फोन कॉल कर धमकी देकर उनसे करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगते हैं। रुपये न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी देते हैं। ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है जिसमें फिरोजपुर के एक बिजनेसमैन से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी गई है।  

विज्ञापन


कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और गैंगस्टर रिंदा ने कारोबारी वरिंदर पाल सिंह को वाट्सएप पर धमकी देकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। पीड़ित की शिकायत पर थाना कुलगढ़ी पुलिस ने बुधवार आरोपी गोल्डी बराड़ व रिंदा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित वरिंदर पाल सिंह पुत्र अमरीक सिंह वासी पाइनर एन्क्लेव मोगा रोड, जिला फिरोजपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आतंकी सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ (मौजूदा समय में कनाडा में रह रहा है) व गैंगस्टर हरिंदर सिंह रिंदा ने कुछ समय पहले उन्हें धमकी भरे एसएमएस भेज कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। उसके नहीं देने पर अब दोनों ने हाथ से लिखा पत्र भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी वरिंदर पाल सिंह ने बताया कि आरोपी रिंदा ने वाट्सएप काल कर उसे धमकी भी दी है। इस संबंधी पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने गोल्डी बराड़ व रिंदा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रालय ने गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित किया था। यह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के लिए काम करता है और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड है। ये पंजाबी गायक मूसेवाला के कत्ल के बाद सुर्खियों में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed