फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gangrape: Charges framed against five, 15 day trial

गैंगरेप: पांच पर आरोप तय, 15 से रोज सुनवाई

Sat, 06 Apr 2013 01:35 PM IST
पटियाला/अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Apr 2013 01:35 PM IST
विज्ञापन
Gangrape: Charges framed against five, 15 day trial

बहुचर्चित बादशाहपुर गैंगरेप केस में अदालत ने आरोपी एसआई नसीब सिंह की याचिका को खारिज करते हुए सभी पांच आरोपियों के खिलाफ चार्ज फ्रेम कर दिए। मामले में अगली सुनवाई की तारीख 15 अप्रैल तय की गई।

विज्ञापन


खास बात यह रही कि 15 अप्रैल से अदालत की ओर से इस केस में रोजाना दोपहर दो से चार बजे तक 21 दिन लगातार सुनवाई की जाएगी जिससे केस में फैसला जल्द आ सके।

सरकारी वकील टीपीएस सेखों ने बताया कि केस के आरोपी एसआई नसीब सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर करके खुद को निर्दोष बताते हुए केस से डिसचार्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन


दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद शुक्रवार को एडिशनल सेशन जज निरभौ सिंह गिल की कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया इसी के साथ केस के सभी आरोपियों पर चार्ज फ्रेम हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस पर क्या आरोप

- एसआई नसीब सिंह पर धारा 217, 218 आईपीसी फ्रेम हो गई है। इसका मतलब यह है कि नसीब सिंह को केस के आरोपियों को बचाने के लिए गलत जांच करने का आरोपी पाया गया है।

- मुख्य आरोपियों बलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, संदीप सिंह के खिलाफ 363, 366 आईपीसी (अपहरण) और 376 आईपीसी(दुराचार) करने के चार्ज फ्रेम हुए हैं।

- शिंदरपाल कौर पर साजिश रचने के चार्ज तय हुए हैं।

- दुराचार पीड़िता के आत्महत्या करने के मामले में में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 306 आईपीसी यानी आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप तय किए हैं।

ये है मामला

पातड़ां के एक गांव में पिछले साल दिवाली की रात को कुछ नौजवानों ने एक युवती का अपहरण कर दुराचार किया। पीड़िता की ओर से बादशाहपुर चौकी के तत्कालीन इंचार्ज एसआई नसीब सिंह के पास लगातार शिकायत करने के बावजूद उसने आरोपियों खिलाफ केस दर्ज नहीं किया।


14 दिनों बाद जब केस दर्ज हुआ, तो एसआई ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। इससे युवती इतनी आहत हुई कि उसने समाना में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने आत्महत्या करने का जिम्मेदार आरोपी बलविंदर सिंह, संदीप, गुरप्रीत, शिंदरपाल कौर और नसीब सिंह को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed