फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   free checkup camp for cancer

कैंसर मरीज ध्यान दें, सरकार लगाएगी मुफ्त कैंप

Tue, 26 Nov 2013 10:28 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Nov 2013 10:28 AM IST
विज्ञापन
free checkup camp for cancer

पंजाब सरकार ‘रोको कैंसर ट्रस्ट’ के सहयोग से प्रदेश भर में 1500 कैंसर चेकअप के फ्री कैंप लगाएगी। इससे राज्य के लोगों खासकर महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक किया जा सके और बीमारी का पता लगने पर उसका सही उपचार संभव हो सके।

विज्ञापन


पंजाब भवन में सेहत विभाग की मुख्य संसदीय सचिव डा. नवजोत कौर सिद्धू ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पंजाब में चेकअप कैंप लगाए जाएंगे और हर कैंप में ढाई हजार मरीजों का चेकअप किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 2015 तक राज्य के हर नागरिक का कैंसर चेकअप करना सरकार और ट्रस्ट द्वारा लक्ष्य रखा गया है। डा. नवजोत कौर ने कहा कि कैंपों में महिलाओं में छाती का, ओरल, सरवाइकल कैंसर सहित कई अन्य प्रकार के कैंसरों के टेस्ट फ्री किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि कैंसर सही समय पर पता लग जाए तो इसका इलाज संभव है।

रोको कैंसर के रोमिंग एंबेस्डर कुलवंत सिंह धालीवाल ने बताया कि संस्था 27 देशों और भारत के 19 राज्यों में काम कर रही है और हमारा उद्देश्य कैंसर की प्रारंभिक स्टेज पर जांच करना और बीमारी के प्रति अधिक से अधिक जानकारी देना है।


उन्होंने कहा कि पंजाब में 1700 कैंसर चैकअप कैंप लगाए जा चुके हैं जबकि पंजाब सरकार के सहयोग से 1500 कैंप और लगाए जाएंगे।

कैंप आयोजित करवाने वाले एनजीओ से रोको कैंसर द्वारा ली जाने वाली फीस के सवाल पर धालीवाल ने सफाई दी कि रोको कैंसर एनआरआई के आर्थिक सहयोग से चल रहा है और किसी मरीज या सरकार से कोई आर्थिक सहायता नहीं ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed