फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Former MLA Sarup Chand Singla resigned from all posts from Shiromani Akali Dal

बठिंडा: पूर्व विधायक सरूप सिंगला ने छोड़ा अकाली दल, आरोप- बादल परिवार के नजदीकियों ने चुनाव में की थी मनप्रीत की सहायता

Wed, 16 Mar 2022 05:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 16 Mar 2022 05:28 PM IST
सार

सरुप चंद सिंगला ने आरोप लगाया कि बादल परिवार एकजुट है और वो प्रदेश के लोगों को मूर्ख बनाने के लिए आपस में न बनने का दिखावा करते आ रहे है।

विज्ञापन
Former MLA Sarup Chand Singla resigned from all posts from Shiromani Akali Dal
सरूप चंद सिंगला। - फोटो : फाइल

विस्तार

बठिंडा शहरी सीट से अकाली दल की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल परिवार के नजदीकियों ने विस चुनाव में मनप्रीत की सहायता की है। जिस के उनके पास सबूत है। सिंगला ने मीडिया के सामने कुछ शिअद नेताओं की फोटोओं को पेश किया जो चुनाव के समय मनप्रीत की सहायता करने शहर में पहुंचे हुए थे। 

विज्ञापन


पूर्व विधायक सिंगला ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि बादल परिवार एकजुट है और वो प्रदेश के लोगों को मूर्ख बनाने के लिए आपस में न बनने का दिखावा करते आ रहे है। उन्होंने कहा कि बडे बादल के नजदीकी शिअद नेता तेजिंदर सिंह मिडूखेडा, गुरशरन सिंह और सांसद हरसिमरत कौर बादल के पीए अनमोल, एसजीपीसी सदस्य नवतेज काऊनी ने बठिंडा शहर में आकर शिअद प्रत्याशी की सहायता करने की बजाय मनप्रीत बादल की सहायता की। उक्त सभी नेताओं ने बादल परिवार के कहने पर ही सबकुछ किया और बादल परिवार ने बठिंडा शहरी में अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी की पीठ में छुरा घोंपा है। सिंगला ने कहा कि वो बादल परिवार की इस मिलीभगत से दुखी होकर अब शिअद के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे रहे हैं। 
विज्ञापन


इस मौके सिंगला के साथ मौजूद उनके साथियों ने शिअद शहरी कार्यालय में लगे पोस्टरों को उतार दिया और सिंगला के साथ डटकर खड़े होने का एलान किया। सिंगला ने कहा कि वह आने वाले समय में राजनीतिक तौर पर पहले की तरह सरगर्म रहेगें और लोगों की हर संभव सहायता करेगें। सिंगला ने मीडिया के सामने किसी भी पार्टी में शामिल होने की बात से इनकार कर दिया। जबकि सूत्रों ने बताया कि अगामी दिनों में पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला मौजूदा समय में भाजपा में शामिल होगें। इस के लिए उन्होंने पूरी तरह प्लानिंग कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed