फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Former CM Parkash Singh Badal Comments on Case registered on Bikram Majithia

बिक्रम मजीठिया पर केस: बड़े बादल का कांग्रेस पर आरोप, बदले की भावना से काम कर रही चन्नी सरकार

Tue, 21 Dec 2021 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लंबी/मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबी/मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 Dec 2021 05:08 PM IST
सार

हजार करोड़ के ड्रग रैकेट केस में वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर केस दर्ज होने के बाद से पंजाब की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने चन्नी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Former CM Parkash Singh Badal Comments on Case registered on Bikram Majithia
मुक्तसर में पत्रकारों से बात करते प्रकाश सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

वरिष्ठ अकाली नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर दर्ज केस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बड़े बादल ने कहा कि कुछ ही दिनों में सरकार ने तीन डीजीपी बदल दिए। इतिहास देख लो, डीजीपी को ऐसे नहीं बदल जाता। ये सिर्फ इसलिए कि उन्हें आदेश मिला था कि बादलों व मजीठिया को अंदर करो। वे जब माने नहीं कि बेवजह कैसे अंदर करें तो अब नया डीजीपी लाए हैं। वे इस पर तो कुछ नहीं कहते। हंसते हुए बादल ने कहा कि वे मुझे पकड़ने को क्यों मुश्किल में पड़े हैं। वे तो तैयार बैठे हैं उन्हें कोई ले जाए जहां ले जाना है। 

विज्ञापन

मुझ पर कई बार पर्चे दर्ज किए गए

बादल ने मंगलवार को लंबी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल व उनके पुत्र अनंतवीर सिंह बादल मौजूद रहे। गांव भगवानपुरा में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि जो सरकार बदलाखोरी की भावना से काम करती है उसे बाद में भुगतना ही पड़ता है। ये पहली बार नहीं है कि कांग्रेस ने हर तरह से शिअद व पंजाब को कमजोर करना चाहा है। उन पर भी सैकड़ों बार पर्चे दर्ज किए गए हैं। यहां तक कि उनकी पत्नी पर भी पर्चा दर्ज करवा दिया गया था। बदले की भावना से कभी राजनीति नहीं करनी चाहिए। 

विज्ञापन

सभी के सांझे होते हैं मुख्यमंत्री

बादल ने कहा कि उन्होंने कभी बदले की भावना से राजनीति नहीं की। कोई बताए कि उनके कार्यकाल में किसी कांग्रेसी के साथ बदले की भावना से अन्याय हुआ हो। मुख्यमंत्री सभी के सांझे होते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री को अपने पद की गरिमा का सम्मान करते हुए बिना पक्षपात कार्य करने चाहिए। सरकार का काम बदलाखोरी नहीं बल्कि सेवा करना होता है। उन्होंने कहा कि शिअद हर लड़ाई को तैयार है। बादल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पंजाब की दुश्मन है। आम आदमी पार्टी की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप का पंजाब से कोई लगाव नहीं है। शिअद ही है जो पंजाब के हितों के लिए लड़ाई लड़ती रही है। दिल्ली की पार्टियां अंग्रेजों की तरह हैं जो सिर्फ कब्जा करना जानती हैं। वैसे ही ये भी पंजाब पर सिर्फ कब्जा करना चाहती है। भाजपा पर बरसते हुए बादल ने कहा कि भाजपा के कारण कितने किसान आज मारे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरमंदिर साहिब घटना पर कांग्रेसियों की जुबान पर ताले क्यों: हरसिमरत 

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब में हुई घटना के मामले में तो कांग्रेस ने चुप्पी साध रखी है। रातों रात शिअद नेताओं पर पर्चे दर्ज हो रहे हैं। डीजीपी दूसरे तीसरे दिन बदले जा रहे हैं। बिक्रम सिंह मजीठिया पर पर्चा करवाकर कांग्रेस के कलेजे को ठंडक पहुंच गई होगी। शिअद न पर्चों से डरता है न डरेगा। हरसिमरत ने ये बात लंबी हलके के दौरे दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर फ्रंट पर फेल हो गई है। अब बेवजह मुद्दों में उलझाकर लोगों का ध्यान बंटा रही है।



हरसिमरत ने कहा कि अब तो मजीठिया पर केस दर्ज कर कांग्रेसियों के मन को शांति मिल गई है। घर-घर में जो नशा पहुंचा हुआ है वो बंद नहीं हो जाता तो सिद्धू, चन्नी व समूची कांग्रेस फेल है। कांग्रेस को चाहिए कि अब समय लोगों के वादों पर खरा उतरने का है न कि बदलाखोरी की भावना से राजनीति करने का। श्री दरबार साहिब में जो घटना घटी है, उसके चार दिन बीतने के बाद भी कांग्रेसियों की जुबां पर ताले लगे हैं। अगर इस घटना में कांग्रेस का हाथ नहीं है तो दोषियों को पकड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed