{"_id":"33b9e9a52cc4327b2acd5dbaa03c5cdd","slug":"five-interstate-gang-member-arrested-with-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
अमर उजाला,फरीदकोट
Updated Mon, 28 Oct 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदकोट। जिला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह की निशानदेही पर कुछ लग्जरी गाड़ियों समेत कुल 19 कारें बरामद हुई है जिनकी बाजारी कीमत करीब सवा करोड़ रुपये बनती है।
आरोपियों के खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में चोरी व जालसाजी का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा ने सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग जिला फरीदकोट में चोरी की गाड़ियों का कारोबार कर रहे है।
सूचना मिलने पर एसडी(डी) बहादुर सिंह की अगुवाई में डीएसपी(डी) कश्मीर कौर,सीआईए प्रभारी लखबीर सिंह,एएसआई बलवंत सिंह, एएसआई गुरमुख सिंह व एएसआई जसपाल सिंह पर आधारित स्पेशल टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
रविवार को स्पेशल टीम ने नाकाबंदी के दौरान चोरी की दो गाड़ियों में सवार 5 आरोपियों को काबू किया। इनकी पहचान गांव नवा चूहड़ चक्क (मोगा)निवासी मलकीत सिंह मीता, इंद्रजीत सिंह,गांव मचाकी मल्ल सिंह(फरीदकोट) निवासी गुरविंदर सिंह,गांव हराज(फिरोजपुर) निवासी अमनदीप सिंह व छिंदा सिंह के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि इन आरोपियों से भारी मात्रा में गाड़ियों की जाली रजिस्ट्रेशन कापियों समेत डीटीओ कार्यालय मोगा का रिकार्ड बरामद हुआ और इनकी निशानदेही पर कुल 19 गाड़ियों को जब्त किया गया।
पूछताछ में सामने आया है कि यह सभी आरोपी पिछले एक वर्ष से पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ से गाड़ियों की चोरी या लूट करते थे और बाद में इन गाड़ियों को जाली रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर मार्केट में बेच दिया जाता था। गिरोह में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका के चलते छापेमारी चल रही है और पुलिस को अभी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के और बरामद होने की उम्मीद है। एसएसपी का दावा है कि ऐसी गाड़ियों की जाली रजिस्ट्रेशन कापी बनाने में डीटीओ कार्यालय मोगा के कुछ कर्मचारियों की मदद ली जाती थी जिसकी जांच चल रही है।