{"_id":"296e08d711ca111ebe45af22003f0b98","slug":"five-died-in-train-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो रेल हादसों में एक बच्ची सहित पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो रेल हादसों में एक बच्ची सहित पांच की मौत
अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 04 Nov 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली की शाम हुए दो रेल हादसों में एक बच्ची सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा छत्तीसगढ़ ट्रेन के साथ शाम करीब 6 बजे पीएपी ट्रैक पर हुआ।
इस हादसे में एक दंपति व उनकी पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। इसी हादसे में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई। इस व्यक्ति की पहचान फकीर चंद उर्फ पप्पू पुत्र चमन लाल निवासी पतरा मुहल्ला बस्ती शेख जालंधर के रूप में हुई है। दंपति व बच्ची की अब तक पहचान नहीं हो सकी। दूसरा हादसा रात आठ बजे के करीब अमृतसर से नई दिल्ली जाने वाली सुपर एक्सप्रेस के साथ हुआ।
इस हादसे में नसराला जिला होशियारपुर के रहने वाले नरिंदर सिंह पुत्र मोहन सिंह की मौत हो गई।
रेलवे पुलिस जालंधर कैंट के मुताबिक दोनों घटनाएं अचानक हुई हैं। किसी ने भी आत्महत्या का प्रयास नहीं किया है। उनके मुताबिक हुए दोनों हादसों में मृत दो लोगों की लाशों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दी गई हैं। परिवार के तीन लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पड़ताल कर रही है। उनके मुताबिक मृतक महिला की आयु 35 वर्ष और पुरुष की आयु 35 से 38 वर्ष के बीच थी।
बच्ची की आयु पांच वर्ष थी। तीनों के शवों को सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।