{"_id":"64b90f5afa1943d47d0ce824","slug":"five-arrested-for-foetus-determination-with-portable-ultrasound-machine-in-sunam-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunam: पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से लिंग निर्धारण करते पांच काबू, फर्जी मरीज बनाकर भेजा, दो असली मरीज भी धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sunam: पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से लिंग निर्धारण करते पांच काबू, फर्जी मरीज बनाकर भेजा, दो असली मरीज भी धरे
Thu, 20 Jul 2023 04:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 20 Jul 2023 04:11 PM IST
सार
आरोपी मालेरकोटला से है और हरियाणा में इसके खिलाफ एक दर्जन एफआईआर दर्ज हैं। आरोपी लैब टेक्नीशियन है। उसका रिकार्ड खंगाला जा रहा है। विभाग की टीम ने आंशका जताई है कि लिंग निर्धारण परीक्षण की संख्या बहुत हो सकती है।
विज्ञापन
सुनाम में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग की एक उच्चस्तरीय टीम ने सुनाम के एक घरनुमा अस्पताल में छापेमारी करके पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से लिंग निर्धारण परीक्षण करने व कराने वालों को रंगे हाथ दबोचा है। विभाग की टीम ने 32 हजार रुपये नकद देकर फर्जी मरीज को टेस्ट के लिए उक्त अस्पताल में भेजा था लेकिन वहां पहले से दो असली मरीज लिंग निर्धारण परीक्षण करवाने पहुंचे हुए थे। सेहत विभाग को पोर्टेबल मशीन से लिंग निर्धारण परीक्षण करने वाले आरोपी मलकीत सिंह की लंबे समय से तलाश थी।
विज्ञापन
आरोपी मालेरकोटला से है और हरियाणा में इसके खिलाफ एक दर्जन एफआईआर दर्ज हैं। आरोपी लैब टेक्नीशियन है। उसका रिकार्ड खंगाला जा रहा है। विभाग की टीम ने आंशका जताई है कि लिंग निर्धारण परीक्षण की संख्या बहुत हो सकती है। आरोपी तीन चार मरीज इकट्ठा होने पर ही मशीन लेकर पहुंचता था। स्वास्थ्य विभाग की टीम करीब पांच घंटे तक अस्पताल के कोने-कोने को खंगालती रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab Firing: भोग समारोह में पार्टनर्स पर फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर, अमलोह के गांव में हुई वारदात
विज्ञापन
टीम का नेतृत्व कर रहे बरनाला के सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह औलख और संगरूर की सिविल सर्जन डॉ. परमिंदर कौर ने बताया कि बुधवार रात से वे इस छापामारी की तैयारी में जुटे थे। फर्जी मरीज तैयार करके सुनाम के इस घर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य के साथ भेजा गया। फर्जी मरीज को 32 हजार रुपये दिए गए थे जो अस्पताल में पहले ही ले लिए गए थे। बाद में यह रकम बरामद की गई है।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान लिंग निर्धारण करवाने पहुंची दो महिलाएं वहां मौजूद थीं। उन्हें भी काबू कर लिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. औलख व डॉ.परमिंदर कौर ने खुलासा किया कि उन्हें एक पुराने मरीज से जानकारी मिली थी कि मालेरकोटला के उक्त आरोपी मलकीत सिंह ने सुनाम के इसी अस्पताल में जिसकी संचालिका डॉ. नीरजा रानी है, उनका लिंग निर्धारण परीक्षण किया था और इसी घर में भ्रूण हत्या भी की गई थी। स्वास्थ्य विभाग आज इस आरोपी तक पहुंचा है।
दोनों सिविल सर्जन ने बताया कि पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से लिंग निर्धारण परीक्षण करने वाला व्यक्ति इतना शातिर है कि सड़क किनारे कार खड़ी कर उसमें ही मरीज का टेस्ट कर देता था। यह आरोपी लंबे समय तक किसी अल्ट्रासाउंड डाक्टर के पास काम करता रहा है और वहीं से सीख कर अब इस काम में जुट गया। छापामारी के दौरान अस्पताल से अहम सुराग हाथ लगे हैं जिनका फिलहाल खुलासा नहीं किया जा सकता है। अस्पताल की संचालिका आयुर्वेद की डाक्टर है। मलकीत सिंह के ड्राइवर मिठ्ठू दास को काबू कर लिया गया है।