{"_id":"6551ea0aba202b0724083bfd","slug":"firing-on-pakistani-drone-in-firozpur-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: दिवाली की रात भारतीय सीमा में घुसा ड्रोन, बीएसएफ ने दागी गोलियां-ईलू बम, पाकिस्तान लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: दिवाली की रात भारतीय सीमा में घुसा ड्रोन, बीएसएफ ने दागी गोलियां-ईलू बम, पाकिस्तान लौटा
Mon, 13 Nov 2023 02:49 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 13 Nov 2023 02:49 PM IST
सार
दिवाली की रात साढ़े दस बजे पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया। ड्रोन क्या फेंक कर गया इसके बारे में कुछ नहीं पता चला है। ड्रोन जब खेप फेंक कर पाकिस्तान लौट रहा था तब बीएसएफ जवानों की नजर उस पर पड़ी।
विज्ञापन
BSF (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
विस्तार
फिरोजपुर के सीमांत गांव जल्लोके स्थित बीएसएफ की बीओपी के नजदीक एक ड्रोन भारतीय सीमा में हेरोइन की खेप फेंक कर पाकिस्तान लौट रहा था। सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों ने ड्रोन देखते ही फायरिंग करना शुरू कर दी, परंतु ड्रोन सुरक्षित पाकिस्तान में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने गांव में सर्च अभियान चलाया है। अभी तक बीएसएफ को कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक दिवाली की रात साढ़े दस बजे पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया। ड्रोन जब खेप फेंक कर पाकिस्तान लौट रहा था तब बीएसएफ जवानों की नजर उस पर पड़ी। जवानों ने ड्रोन पर लगभग सात गोलियां दागीं और दो ईलू बम भी दागे। लेकिन ड्रोन सुरक्षित पाकिस्तान की तरफ लौट गया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह पंजाब पुलिस और बीएसएफ जवानों ने गांव और खेतों में सर्च अभियान शुरू कर दिया। सर्च टीम को अभी तक कुछ नहीं मिला है। सुरक्षा एजेंसी के मुलाजिम गांव के शक्की लोगों से पूछताछ कर रही है। ड्रोन की मूवमेंट रात साढ़े दस बजे देखी गई है।
विज्ञापन