{"_id":"2ee471c2-df18-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"father-wanted-to-kill-his-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप ने 10 लाख में दी इकलौते बेटे की सुपारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप ने 10 लाख में दी इकलौते बेटे की सुपारी
होशियारपुर/ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2013 04:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति के विवाद में एक बाप ने शादीशुदा इकलौते बेटे की हत्या की सुपारी दे डाली। सौदा 10 लाख में तय किया था। इसमें एक लाख एडवांस दे दिए थे। पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना सदर में आरोपी पिता को मीडिया के समक्ष पेश कर डीएसपी (सिटी) दिग्विजय कपिल ने बताया कि अमरजीत सिंह ने कल ही सदर पुलिस को बताया कि उसके पिता तरसेम लाल शहर के साथ लगी बेशकीमती जमीन अपनी दूसरी पत्नी शरणजीत व उसकी बेटी कविता के नाम करते हुए मुझे मरवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
इसके लिए दो युवकों बबलू निवासी रसूलपुर व पाली शाहपुर अरनियाला को सुपारी दी गई है। पुलिस अभी इस बात की जांच ही कर रही थी कि अमरजीत का फोन आया कि दोनों आरोपी बबलू व पाली अपने मोबाइल फोन से मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि अमरजीत की शिकायत पर फौरी कार्रवाई करते हुए बुधवार तड़के ही पुलिस ने आरोपी पिता तरसेम लाल को गिरफ्तार कर लिया। तरसेम ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उसने बेटे की हत्या के लिए पाली व बबलू को दस लाख में सौदा कर एक लाख रुपए एडवांस दिया है।
डीएसपी ने बताया कि आरोपी तरसेम लाल को बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट जसविन्दर सिंह की अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।