फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Father Father kill his 9 year old daughter and father-in-law killed his son-in-law with a weapon in Sangrur

पंजाब में रिश्तों का कत्ल: पिता ने नौ साल बेटी का गला दबाया, ससुर ने दामाद को हथियार से काटकर उतारा मौत के घाट

Sun, 29 Sep 2024 05:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 29 Sep 2024 05:42 PM IST
सार

पंजाब के संगरूर में एक पिता ने अपनी नौ साल की मासूम बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वहीं दूसरे मामले में ससुर ने तेजधार हथियार से अपने दामाद को मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
Father Father kill his 9 year old daughter and father-in-law killed his son-in-law with a weapon in Sangrur
मृतक गुरदीप की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में रिश्तों का कत्ल हुआ है या यूं कहें कि रिश्तों का खून हुआ है। पंजाब के संगरूर में अलग-अलग दो दिल दहला देने वाली घटनाएं हुई हैं। यहां एक कलयुगी पिता ने मासूम बेटी का गला दबाकर उसे मार दिया। आरोपी सौतेला पिता है, जिसने अपनी 9 साल की बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, जबकि दूसरी घटना में लव मैरिज से नाराज चल रहे ससुर ने अपने दामाद को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


संगरूर सिविल अस्पातल में शिवम कालोनी निवासी नेहा ने बताया कि उसने करीब डेढ़ साल पहले दूसरी शादी संदीप गोयल के साथ की थी। उसकी एक नौ वर्षीय बच्ची मानवी भी उनके साथ ही रहती थी। लेकिन संदीप मानवी को पसंद नहीं करता था। मानवी रोजाना शाम को स्केटिंग की प्रैक्टिस करने जाती थी। मां ही अपनी बेटी को खुद लेकर आती थी, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से संदीप ही मानवी को प्रैक्टिस से लेकर आ रहा था। 
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को जब वह घर नहीं लौटे तो उसने फोन करके पूछा तो संदीप ने बताया कि मानवी को लेकर वह बाजार जा रहा है। इसके बाद उसने कई बार उसे फोन किया, लेकिन वह कोई न कोई बहाना बनाता रहा। रात के करीब साढ़े नौ बजे घर के बाहर आकर संदीप ने फोन किया कि मानवी की तबीयत बिगड़ गई है। उसे तुरंत उन्होंने अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने शक जाहिर किया कि मानवी को संदीप ने गला घोंटकर मारा है। घटना के बाद संदीप फरार हो गया। पुलिस ने नेहा के बयानों के आधार पर संदीप के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तालाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पहले की थी लव मैरिज
दूसरी घटना, लहरागागा के गांव भाई की पिशौर की है। जहां ससुर ने अपने दामाद को तेजधार हथियार से काट डाला। डीएसपी दीपइंद्रपाल सिंह जेजी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव के ठेके के पास किसी व्यक्ति का कत्ल हो गया है। मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि मृतक गांव रामदास संधूआं निवासी गुरदीप सिंह था। गुरदीप सिंह के भाई मनजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरदीप सिंह ने तीन साल पहले गांव पिशौर की लड़की के साथ लव मैरिज की थी। इस कारण उसका ससुराल परिवार उससे खफा था और इसी रंजिश के चलते गुरदीप सिंह को उसके ससुर गुरजंट सिंह ने बेहरमी से कत्ल कर दिया। पुलिस ने गुरजंट सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed