फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Farmers and brokers drying the paddy wet due to rain in the grain markets of Ferozepur

फिरोजपुर: अनाज मंडियों में गीले हुए धान को सुखाने में जुटे किसान और आढ़ती, बारिश में भीगी हैं लाखों बोरियां

Tue, 26 Oct 2021 08:53 AM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: प्रमोद कुमार Updated Tue, 26 Oct 2021 08:53 AM IST
सार

बारिश ने किसानों और आढ़तियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। सूर्य देवता भी बारिश से गीले धान को सुखाने के लिए किसानों का साथ नहीं दे रहे। मंडियों में किसान और आढ़ती दोनों परेशान हैं और उन्हें डबल मजदूरी देकर अपना धान सुखाना पड़ रहा है। जिलेभर की मंडियों में धान से भरी लाखों बोरियां बारिश के कारण गीली हुई हैं।

विज्ञापन
Farmers and brokers drying the paddy wet due to rain in the grain markets of Ferozepur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजपुर में बारिश से गीले हुए धान को सुखाने में किसानों और आढ़तियों को मेहनत करनी पड़ रही है। बादलों के बीच सूरज नहीं निकलने से समस्या और बढ़ गई है। मौसम खराब होने के कारण आसमान में सूर्य के आगे बादल आ जाने से धूप कम निकल रही है। किसान मंडियों में जमीन पर धान बिछाकर सुखाने में जुटे हुए हैं। वहीं, आढ़ती धान से भरी गीली बोरियों को नीचे से ऊपर करने में लगे हैं। फिरोजपुर शहर की दाना मंडी में बारिश से लगभग चार लाख बोरियों में भरा धान भीगा है। इसी तरह जिलेभर में लाखों की संख्या में बोरियों में भरा धान गीला होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-कैप्टन का दांव : सोनिया, सुषमा और मुलायम के साथ जारी की पाक पत्रकार अरूसा की तस्वीरें, पूछा- क्या ये भी सब ISI एजेंट हैं?
विज्ञापन


एक सप्ताह तक सुखेगा धान
दाना मंडी में मौजूद किसान सुरजीत सिंह ने कहा कि बारिश से धान की ढेरियां गीली हो गई थीं। अब उसे सुखाने में लगे हैं। बेमौसम बरसात और मौसम के खराब होने से आसमान पर बादल छाए हुए हैं। धान सुखाने में काफी परेशान आ रही है। धूप तेज होने पर धान एक दिन में सूख जाता है, जिस तरह मौसम है, इसे देखते हुए एक सप्ताह लग जाएगा। किसान दर्शन सिंह का कहना है कि पचास क्विंटल धान शहर की मंडी में पड़ा है, जो बारिश से गीला हो चुका है। जब तक धान सुखेगा नहीं, तब तक सरकारी खरीद एजेंसियां खरीदेगी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-आरोप: कश्मीरी युवकों ने लगाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, यूपी के छात्रों ने किया हमला, पुलिस जांच में जुटी

डबल मजदूरी देनी पड़ रही
उधर, आढ़ती बब्बू का कहना है कि उसकी अकेली की पचास हजार धान से भरी बोरियां बारिश से गीली हो चुकी हैं। इन्हें सुखाने के लिए नीचे की बोरियों को निकालकर ऊपर रखा जा रहा है। ऐसा करने से उन्हें मजदूरी डबल देनी पड़ रही है। दाना मंडी में लगभग चार लाख धान से भरी बोरियां गीली हुई हैं। जलालाबाद के विधायक रमिंदर आवला और डिप्टी कमिश्नर बबीता कलेर ने गांव रूमवाला, चक्की पन्नीवाला, बलाकीवाला, चक्क लमोचड़ का दौरा किया और किसानों की परेशानी सुनी।

ये भी पढ़ें-पंजाब: लुधियाना के धनानसू में 378 एकड़ में बन रही हाईटेक वैली, 365 करोड़ आएगी लागत, बड़ी कंपनियां करेंगी निवेश

सरकार किसानों के साथ
अधिकारियों ने मंडी लाधुका पहुंच खराब धान की निरीक्षण किया। किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि से उनकी बासमती की फसल काफी प्रभावित हुई है। आवला ने कहा कि सरकार की तरफ से किसानों के हुए नुक्सान का सर्वे करवाकर मुआवजा दिया जाएगा। पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है और मुआजवा जल्द दिया जाएगा। डीसी कलेर ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से सख्त हिदायत है कि किसानों को किसी किस्म की दिक्कत न आने दी जाए और इस कुदरती आफत के समय सरकार की तरफ से किसानों की हरसंभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed