{"_id":"61770d9dbb9b885267627586","slug":"capt-amarinder-singh-shared-pictures-of-aroosa-alam-with-14-celebrities","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन का दांव : सोनिया, सुषमा और मुलायम के साथ जारी की पाक पत्रकार अरूसा की तस्वीरें, पूछा- क्या ये भी सब ISI एजेंट हैं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन का दांव : सोनिया, सुषमा और मुलायम के साथ जारी की पाक पत्रकार अरूसा की तस्वीरें, पूछा- क्या ये भी सब ISI एजेंट हैं?
Tue, 26 Oct 2021 08:11 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 26 Oct 2021 08:11 AM IST
सार
कैप्टन ने अरूसा पर अंगुली उठाने के मामले में करारा जवाब देते हुए ट्वीट किया- दुर्भाग्य से भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय वीजा पर प्रतिबंध लगा है, वरना मैं अरूसा आलम को दोबारा बुला लेता। उन्होंने आगे लिखा- संयोग से मार्च में मैं 80 साल और अरूसा आलम अगले साल 69 वर्ष की हो जाएंगी। ऐसे में यह सिर्फ संकुचित मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी व अन्य के साथ अरूसा आलम की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पाकिस्तानी महिला मित्र अरूसा आलम की सोनिया गांधी के साथ फोटो साझा की। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर कई दिनों से चुप्पी साध ली। लेकिन कैप्टन अपनी मित्र पर लगाए गए गंभीर आरोपों से इतने नाराज हैं कि उन्होंने सोमवार को देश की नामी हस्तियों के साथ अरूसा आलम के 14 फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए सवाल किया है कि अरूसा के साथ दिखाई दे रहे क्या इन हस्तियों के भी आईएसआई से संबंध रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन ने अरूसा का बचाव करते हुए अपने विरोधियों पर खुलकर हमला किया। उन्होंने जिन 14 हस्तियों के साथ अरूसा के फोटो शेयर किए हैं, उनमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, पूर्व सपा नेता अमर सिंह, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, बॉलीवुड स्टार दिलीप कुमार, फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट, भारत के पूर्व कमांडर जनरल अरोड़ा (जिन्होंने बांग्लादेश युद्ध में सेना का नेतृत्व किया था), पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त रहे जेएन दीक्षित, पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त रहे शिव शंकर मेनन, पंजाब के पूर्व राज्यपाल जनरल रोड्रिग्स, भारत के विदेश सचिव रहे शाम सरन शामिल हैं।
विज्ञापन
साथ ही कैप्टन ने उपमुख्यमंत्री रंधावा पर भी तंज कसा कि ‘मैं अरूसा आलम की विभिन्न शख्सियतों के साथ फोटो की सीरीज साझा कर रहा हूं। मुझे लगता है कि यह सब भी आईएसआई के एजेंट हैं। उल्लेखनीय है कि रंधावा ने हाल ही में अरूसा आलम के पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंधों का आरोप लगाते हुए पंजाब पुलिस को जांच के आदेश जारी कर दिए थे। सोमवार को कैप्टन ने 14 फोटो शेयर करते हुए लिखा- आईएसआई एजेंट कहने वालों को बोलने से पहले सोच लेना चाहिए।