फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Fake seeds sold to farmers in Kapurthala 1400 acres paddy crop damaged of more than 10 villages

पंजाब में किसानों से धोखा: विभाग में हड़कंप, कई गांवों की 1400 एकड़ धान की फसल खराब, डीलर ने बेचा नकली बीज

Tue, 27 Aug 2024 08:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 27 Aug 2024 08:31 PM IST
सार

पंजाब के कपूरथला में 10 से ज्यादा गांवों में 1400 एकड़ में लगी धान की फसल खराब हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही कृषि विभाग में हड़कंप मच गया। किसानों ने आरोप लगाया कि डीलर ने उन्हें नकली बीज बेचकर धोखा किया है। 

विज्ञापन
Fake seeds sold to farmers in Kapurthala 1400 acres paddy crop damaged of more than 10 villages
किसानों की धान की फसल खराब। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कई किसानों के साथ धोखा हुआ है। पंजाब के कपूरथला में 10 से ज्यादा गांवों की 1400 एकड़ से ज्यादा खड़ी धान की फसल खराब हो गई है। किसानों का आरोप है कि डीलर की ओर से सप्लाई किए गए बीज नकली हैं। इस वजह से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है।

विज्ञापन


नकली बीज का मामला सामने आते ही जिला कृषि विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में कृषि विभाग ने डीलर को शोकॉज नोटिस जारी करके दुकान सील कर दी है। वहीं, किसानों की मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी (सीएओ) संग चली तीन घंटे लंबी मीटिंग में डीलर ने नकली बीज होने की बात मानी है। वहीं फोन पर बातचीत में कंपनी के एमडी ने भी गलती स्वीकारी है। 
विज्ञापन


कपूरथला के समीपवर्ती गांव नवां पिंड गेटवाला, अडनावाली, मिठड़ा, कांजली, बूट, धम्म, कोठे काला सिंह, फियाली समेत 10 के करीब गांवों में धान की फसल नकली बीच के चलते खराब हो गई है। इसके बाद खेतीबाड़ी विभाग की तरफ से आनन-फानन में एक्शन लेते हुए बीज बेचने वाले डीलर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकान सील कर दी है। धान के नकली बीज के कारण उक्त गांवों की करीब 1400 एकड़ धान की खड़ी फसल खराब हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पंजाब किसान यूनियन बागी के प्रदेश महासचिव गुरदीप सिंह भंडाल किसानों को अपने साथ लेकर दाना मंडी कपूरथला स्थित प्रीत बीज भंडार के मालिक सुप्रीत सिंह से मिले, जहां से किसानों ने उक्त बीज खरीद कर बिजाई की थी तो दुकान के मालिक ने बीज नकली होने का ठीकरा श्रीराम कंपनी के सिर फोड़ दिया। यही नहीं डीलर की ओर से बीज के पक्के बिल न देने का मामला भी उठा। इसके बाद किसान नेताओं ने मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी बलवीर चंद से करीब तीन घंटे तक बैठक की। बैठक के दौरान दुकानदार व श्रीराम कंपनी के प्रतिनिधि बख्शीश सिंह आरएम भी मौजूद थे। कंपनी के प्रतिनिधि ने कृषि पदाधिकारी व किसानों के समक्ष अपनी कंपनी की गलती स्वीकार की कि बीज में खराबी के कारण किसानों की धान की फसल खराब हुई है। कंपनी प्रतिनिधि बख्शीश सिंह ने एमडी से फोन पर किसान नेता गुरदीप सिंह भंडाल और सीएओ बलबीर चंद से बातचीत करवाई। 

कंपनी के एमडी ने कहा कि बुधवार को वह खुद टीम के साथ किसानों की फसल के हुए नुकसान का जायजा लेकर नुकसान के संबंध में कार्रवाई करेंगे। इसकी जानकारी कंपनी के प्रतिनिधि ने लिखित रूप से दी है। किसान नेताओं व किसानों ने सीएओ लिखित मांग पत्र सौंपते हुए अल्टीमेटम दिया है कि यदि फसल के नुकसान की भरपाई दो दिन के अंदर न हुई तो नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा। इस पर कृषि विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीज डीलर का सारा रिकार्ड जब्त कर लिया व दुकान सील कर दी। डीलर ने कृषि अधिकारी के सामने माना कि पुराने दिनों में बेचे बीज के बिल आज दिए हैं और उन पर फर्जी हस्ताक्षर किए। 

इस मौके पर किसान नेता जिला प्रेस सचिव लखविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह गोपीपुर, प्रताप सिंह, मनजीत सिंह, सतविंदर सिंह, तरलोक सिंह, बलदेव सिंह, जसकीरत सिंह, गुरनूर सिंह, हरमिंदर पाल सिंह, सुखदेव सिंह, सुरजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, इकबाल सिंह, रणजीत सिंह, गुरमीत सिंह, लखविंदर सिंह, हरमीत सिंह, अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Fake seeds sold to farmers in Kapurthala 1400 acres paddy crop damaged of more than 10 villages
नकली बीज बेचने वाले डीलर की दुकान सील। - फोटो : संवाद
गलती पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा
सीएओ कपूरथला बलवीर चंद ने बताया कि डीलर प्रीत बीज भंडार की ओर से एसआर-110 किस्म के बीज सप्लाई किए गए, जिससे फसल खराब हुई। किसानों के अनुसार बीज नकली है, इनमें पीआरएक्स 126 किस्म के बीज मिक्स करके बेचे गए हैं। डीलर की दुकान सील करने के साथ शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। इसके अलावा पहले बीज की जांच क्यों नहीं की गई, इसके लिए कपूरथला के कृषि अधिकारी से जवाबतलबी होगी। इस मामले में किसी की भी कोई गलती पाई गई तो उसके किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Fake seeds sold to farmers in Kapurthala 1400 acres paddy crop damaged of more than 10 villages
नकली बीज के बारे में बात करते किसान। - फोटो : संवाद

जांच कमेटी में ये अधिकारी शामिल
मामले की जांच के लिए बनाई गई कमेटी में कृषि अधिकारी कपूरथला हरकमल प्रीतपाल सिंह, कृषि अधिकारी नडाला सतनाम सिंह, केवीके कपूरथला के सहायक प्रोफेसर (एग्रोमनी), कृषि विस्तार अधिकारी सुल्तानपुर लोधी डॉ. जसपाल सिंह व कृषि विस्तार अधिकारी कपूरथला रणवीर सिंह शामिल हैं। जांच के बाद ही फसल के खराब होने के सही कारणों का पता चलेगा। 

नियमानुसार कार्रवाई होगीः डीसी 
कपूरथला के उपायुक्त अमित कुमार पांचाल ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी आया है। मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी से इस बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed