{"_id":"2b161670-a0e5-11e2-a83c-d4ae52bc57c2","slug":"facebook-friend-cheated-her-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर प्यार का तराना पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर प्यार का तराना पड़ा महंगा
फतेहगढ़ साहिब/ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगढ़ साहिब जिले की रहने वाली इंजीनियरिंग की एक छात्रा को फेसबुक पर दोस्ती करनी काफी महंगी पड़ गई।
विज्ञापन
साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले उसके ऑनलाइन दोस्त ने उसे लगभग डेढ़ लाख रुपए नकद की चपत लगा दी। और उसका लैपटॉप भी देने से इनकार कर दिया।
बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कालेज की एक छात्रा ने फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी हरदयाल सिंह मान के पास धोखाधड़ी की शिकायत की थी।
एसएसपी ने इसकी जांच डीएसपी हैड क्वार्टर सुरिंदर जीत कौर को सौंपी थी। उन्होंने जांच में शिकायत को सही पाया।
पुलिस ने फेसबुक फ्रैंड लुधियाना निवासी गगन शर्मा, उसकी माता महेश, पिता सोमनाथ शर्मा और एक दोस्त विनोद कश्यप के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने का मामल दर्ज किया है।
प्यार की हकीकत
पुलिस शिकायत में छात्रा ने बताया था कि लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके का रहने वाला गगन शर्मा वर्ष 2010 में फेसबुक पर फ्रेंड बना। इसके अगले साल वह अपने दोस्त विनोद कश्यप के साथ छात्रा के कालेज में आकर मिलने लगा।
विज्ञापन
विनोद कश्यप खुद को ह्यूमन राइट्स कमेटी का राष्ट्रीय चेयरमैन बताता था।
दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और गगन ने छात्रा से शादी का वादा भी कर दिया। इसके बाद वह छात्रा से कभी 10 हजार तो कभी 20 हजार रुपये अपने भाई के अकाउंट में जमा करवाए।
विज्ञापन
एक बार वह छात्रा से मिलने अपने पिता सोमनाथ के साथ भी आया। और उससे बीस हजार रुपये पिता के इलाज का बहाना करके ले गया।
कुछ समय बाद गगन उसका लैपटॉप भी ले गया, लेकिन उसने नहीं लौटाया। युवती ने जब उसके दिए पते पर संपर्क किया तो वह फर्जी निकला।
फोन नंबर के आधार पर जब युवती ने उसके पिता सोमनाथ से संपर्क साधा तो पता चला कि गगन विदेश चला गया है और पहले से ही शादीशुदा है।