{"_id":"60f47830-a21c-11e2-aa2d-d4ae52bc57c2","slug":"expensive-electricity-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बिजली महंगी, 63 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ाई दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बिजली महंगी, 63 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ाई दरें
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में बिजली की दरों में जबरदस्त बढ़ोतरी की गई है। प्रति यूनिट 47 से 63 पैसे तक बढ़ाए गए हैं। घरेलू बिजली के बिलों में कम से कम 50 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
पंजाब राज्य नियामक आयोग ने कृषि के लिए बिजली की दरें जहां केवल 1.67 फीसदी बढ़ाई है, वहीं सबसे ज्यादा मार 100 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ी है।
विज्ञापन
इनकी बिजली की दरों में 14.49 प्रतिशत वृद्धि की गई है। पंजाब राज्य बिजली नियामक आयोग ने उद्योगों की बिजली 11.58 से लेकर 12.83 फीसदी तक महंगी कर दी है।
विज्ञापन
दरबार साहिब और दुर्ग्याणा मंदिर को पहले की तरह दो-दो हजार यूनिट बिजली मुफ्त मिलनी जारी रहेगी। आयोग का फैसला 1 अप्रैल 2013 से लागू हो गया है। आयोग के इस फैसले से प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं पर 1782.50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
बिजली नियामक आयोग की चेयरपर्सन रोमिला दूबे, सदस्य विरिंदर सिंह और गुरिंदर जीत सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में नई बिजली दरों की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि पावरकॉम ने 23589.60 करोड़ रुपये मांगे थे, लेकिन आयोग ने 21592.45 करोड़ रुपये के राजस्व वसूली की मंजूरी दी है।
इससे पॉवरकाम को 1782.50 करोड़ रुपये अतिरिक्त आमदन होगी। प्रति यूनिट बिजली पैदा करने की लागत पिछले साल की 5.39 रुपये से बढ़कर चालू वित्तीय वर्ष में 5.78 रुपये प्रति यूनिट हो जाएगी।