फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Durga Ashtami Puja of one hundred Kanjk

दुर्गा अष्टमी पर एक सौ एक कंजक का पूजन

Sat, 12 Oct 2013 09:29 PM IST
अमर उजाला, राजपुरा
अमर उजाला, राजपुरा Updated Sat, 12 Oct 2013 09:29 PM IST
विज्ञापन
Durga Ashtami Puja of one hundred Kanjk
दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य शनिवार को प्राचीन दुर्गा मंदिर और श्री सत्यनारायण मंदिर रिटेल सब्जी में माथा टेकने आने वाले भक्तों का सैलाब सा उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी ने एक सौ एक कंजक का पूजन किया। इसमें मुख्य मेहमान ऑल इंडिया लोक भलाई ट्रस्ट के प्रधान जगदीश जगा थे।

प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में सुबह चार बजे से ही भक्तों की लंबी लाइन मुख्य बाजार तक लग गई। मंदिर में भक्तों की संख्या को देखते हुए यहां सेवादार सुबह तीन बजे से ड्यूटी पर तैनात थे। इस उपलक्ष्य पर मंदिर की सफाई का विशेष प्रबंध रहा।

मंदिर परिसर में प्रसाद का निरादर न हो, इसलिए बकायदा भक्तजनों से प्रसाद इधर उधर न चढ़ाने की अपील की गई। इस दौरान कमेटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर जोगिंदर मामा, गुरमीत सिंह, नरेश पपनेजा, दीपक कुमार, सुनील कुमार, जौनी छाबड़ा, इंद्र कुमार, सुभाष नीटू, पवन कुमार, विनोद किंगर, उमेश कुमार, पंकज कुमार और सुरेश छाबड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढूंढने से भी कंजक नहीं मिली
अष्टमी पूजन पर शनिवार को कई गली मोहल्लों में लोगों को ढूंढने से भी कंजक नहीं मिलीं।

दस वर्ष से कम आयु की कंजक को ढूंढने के प्रयास में लोगों ने पहले अपनी मोटरसाइकिल का खूब पेट्रोल खर्चा, फिर कहीं जाकर उन्हें कंजक माता का आर्शीवाद प्राप्त हुआ। कई कई जगह तो एक- एक कंजक का बीस बीस घर में पूजन किया गया।

कंजक पूजन के लिए लोगों ने घरों में लाइन लगा कर अपने घर पर पूजा की। वहीं, कई जगह कंजक की शुक्रवार रात को ही एडवांस में बुकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed