फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   drugs, cash, one, held

बीस किलो नशीले पाउडर समेत वैद्य काबू

Sun, 25 May 2014 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर) Updated Sun, 25 May 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
drugs, cash, one, held
पुलिस ने पंजाब-राजस्थान की सीमा स्थित गांव राजपुरा से 20 किलो नशीला पाउडर, एक हजार नशीली गोलियां और 8 लाख 8 हजार 500 रुपये की नगदी सहित एक वैद्य को काबू किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




डीएसपी वीरचंद ने बताया कि उनके नेतृत्व में थाना बहाववाला के प्रभारी जसवंत सिंह और एएसआई गुरचरण सिंह सहित पुलिस पार्टी गांव राजपुरा के पास गश्त कर रही थी। सामने से आ रहे एक युवक को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 2 किलो नशीला पाउडर, 1000 नशीली गोलियां और 8500 रुपये की नगदी बरामद हुई। पुलिस द्वारा पूछताछ में उसकी निशानदेही पर उसके ही घर में बने दवाखाने से 18 किलो नशीला पाउडर और 8 लाख रुपये की नगदी बरामद की है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बलकरण पुत्र कृपाल सिंह जटसिख के रूप में हुई है।
विज्ञापन



पुलिस द्वारा प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि बलकरण यह नशीला पाउडर राजस्थान के मटीली निवासी एक व्यक्ति से लेकर आता था जो पुड़ियां बनाकर अबोहर के रास्ते पंजाब के विभिन्न शहरों में पहुंचाई जाती थी। इतना ही नहीं यह गांव में वैद्य का कार्य करता है और युवाओं को नशा छुड़ाने का दावा करता था। पुलिस ने बलकरण के खिलाफ मामला दर्ज कर मटीली निवासी मुख्य तस्कर की तलाश शुरू कर दी है। इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की बरामदगी होने के साथ ही पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी है। साथ ही राजस्थान के साथ लगते लिंक मार्गों पर नाकेबंदी तेज कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




आधा किलो स्मैक सहित तस्कर काबू
अबोहर (फिरोजपुर)। अबोहर के थाना नं.1 की पुलिस ने नशे का गढ़ बने सीडफार्म से राजस्थान निवासी एक व्यक्ति को 500 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सीडफार्म में एक तस्कर बड़ी मात्रा में स्मैक की खेप देने आया है।



सूचना के आधार पर थाना प्रभारी राम सिंह ने पुलिस पार्टी सहित घेराबंदी की और पुरानी जूस फैक्टरी के पास एक व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से आधा किलो स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर की पहचान मंजीत उर्फ मीता पुत्र दलीप सिंह निवासी मटीली राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed