{"_id":"61a0cc46ae95a479f34da673","slug":"dera-sacha-sauda-manager-and-chairperson-did-not-appear-before-sit-despite-summons-in-sacrilege-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअदबी मामला: समन के बावजूद एसआईटी के सामने नहीं पहुंचे डेरा सच्चा सौदा प्रबंधक और चेयरपर्सन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअदबी मामला: समन के बावजूद एसआईटी के सामने नहीं पहुंचे डेरा सच्चा सौदा प्रबंधक और चेयरपर्सन
Fri, 26 Nov 2021 05:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 26 Nov 2021 05:43 PM IST
सार
बुर्ज जवाहर सिंहवाला से पावन स्वरूप चोरी होने और बहिबलकलां व कोटकपूरा में हुए गोलीकांड को लेकर पुलिस ने साल 2015 में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए थे।
विज्ञापन
बेअदबी मामले की जांच
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की चोरी व बेअदबी मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम के समन भेजने के बावजूद शुक्रवार को लुधियाना में डेरा सच्चा सौदा के दो पदाधिकारी नहीं पहुंचे। एसआईटी प्रमुख आईजी एसपीएस परमार ने बताया कि उनकी तरफ से डेरा प्रबंधक पीआर नायन और चेयरपर्सन विपासना इंसां को जांच में शामिल होने के लिए समन भेजे गए थे। पीआर नायन ने तबीयत ठीक नहीं होने की बात कहते अपना मेडिकल भेज दिया है, जबकि विपासना इंसां का बीते डेढ़ साल से कुछ पता नहीं है। इससे पहले भी दो बार समन किए जा चुके हैं, ऐसे में बार-बार पेश नहीं होने पर पुलिस को कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
बुर्ज जवाहर सिंहवाला से पावन स्वरूप चोरी होने और बहिबलकलां व कोटकपूरा में हुए गोलीकांड को लेकर पुलिस ने साल 2015 में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। इनमें पांच डेरा प्रेमियों रणदीप सिंह उर्फ नीला, रणजीत सिंह, बलजीत सिंह, निशान सिंह और नरिंदर कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया, जो अब जमानत पर चल रहे हैं। डेरा सच्चा सौदा की नेशनल कमेटी के तीन सदस्य संदीप बरेटा, प्रदीप कलेर और हर्ष धूरी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किए गए। इन तीनों का आज तक कोई सुराग नहीं लगा है। 6 जुलाई 2019 को डेरा प्रमुख को बुर्ज जवाहर सिंहवाला से पावन स्वरूप चोरी होने के मामले में बाजाखाना थाने में दर्ज एफआईआर नंबर-62 में नामजद कर लिया गया और अब इसी केस में डेरा प्रमुख को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है।
विज्ञापन
नवंबर माह की शुरुआत में एसआईटी प्रमुख एसपीएस परमार, एसएसपी मुखविंदर भुल्लर ने सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से पूछताछ की थी। डेरा प्रमुख ने पुलिस को सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दिए थे। उनका कहना था कि डेरे में कामकाज के फैसले प्रबंधक कमेटी द्वारा लिए जाते थे, इसलिए डेरे की प्रबंधक कमेटी को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। इसलिए एसआईटी डेरा प्रबंधक पीआर नायन और चेयरपर्सन विपासना इंसां को समन भेज जांच में शामिल होने के लिए कह रही है।
विज्ञापन