फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Defamation case filed against BJP leader Pravesh Verma in Bathinda court

प्रवेश वर्मा के खिलाफ बठिंडा में केस दायर: पंजाबियों को लेकर दिए बयान का विरोध, सीएम मान जता चुके हैं आपत्ति

Sun, 26 Jan 2025 05:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 26 Jan 2025 05:27 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा नेता प्रवेश वर्मा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रवेश वर्मा के खिलाफ उनके दिए गए बयान को लेकर पंजाब के बठिंडा जिला अदालत में एक व्यक्ति ने मानहानी का केस दायर किया है।

विज्ञापन
Defamation case filed against BJP leader Pravesh Verma in Bathinda court
प्रवेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली भाजपा नेता प्रवेश वर्मा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रवेश वर्मा के खिलाफ उनके दिए गए बयान को लेकर पंजाब के बठिंडा जिला अदालत में एक व्यक्ति ने मानहानी का केस दायर किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पंजाबी लोगों की दिल्ली में घूम रही गाड़ियों को लेकर सुरक्षा सबंधी बयान देने वाले भाजपा नेता प्रवेश शर्मा के खिलाफ रविंदर सिंह ने बठिंडा अदालत में मानहानि का केस दायर किया है। इस मामले में 28 जनवरी को सुनवाई होगी। इसके चलते एक बार फिर से भाजपा को विपक्षी दलों के विरोध का सामना करना पड़ रहा। प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


भाजपा नेता वर्मा ने दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि दिल्ली में पंजाबियों की गाड़ियां बड़ी संख्या हैं, उन गाड़ियों में कौन लोग हैं और वे क्या बड़ा करने वाले हैं। वर्मा ने कहा था कि 26 जनवरी को लेकर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को खतरा बताया था, वर्मा के इस बयान के बाद आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल बादल और कांग्रेस ने भाजपा का विरोध करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


प्रवेश वर्मा के बयान पर भड़के भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है। यहां हर राज्य से लोग आते हैं। हर प्रदेश के नंबर की गाड़ियां चलती हैं। किसी भी राज्य के नंबर की गाड़ियां देश के किसी भी हिस्से में जा सकती हैं, इस पर कोई रोक टोक नहीं है। भाजपा नेता का बयान बेहद चिंताजनक और पंजाबियों के लिए अपमानजनक है। मान ने कहा कि भाजपा नेता पंजाब के नंबर की गाड़ियों को चिह्नित करके कह रहे हैं कि दिल्ली में पंजाब की गाड़ियां क्यों घूम रही हैं। वे ऐसे कह रहे हैं जैसे पंजाबी देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। ये मेरे और देश के हर पंजाबी के लिए बेहद अपमानजनक है। आज हर पंजाबी बेहद पीड़ा और अपमान महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed