फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Dead Body of Man found in Kapurthala police start investigation

Kapurthala: पेट्रोल पंप के पास मिला युवक का शव, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत का अंदेशा

Sat, 17 Aug 2024 02:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Aug 2024 02:33 PM IST
सार

एसएसएफ टीम के एएसआई ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सुबह फोन आया था कि गोइंदवाल साहिब रोड पर एक पंप के नजदीक कोई एक्सीडेंट हो गया है। उनकी टीम ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर एंबुलेंस को सूचना दी है।

विज्ञापन
Dead Body of Man found in Kapurthala police start investigation
हादसे में युवक की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला के गोइंदवाल रोड पर शनिवार सुबह एक पंप के नजदीक एक युवक का शव मिला। वहीं एक बाइक भी पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


डीएसपी सब डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवक देर रात किसी अज्ञात वाहन से टक्कर होने का अंदेशा है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय जतिंदर सिंह पुत्र विजय सिंह वासी गांव नवें पिंड भट्ठे के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोइंदवाल रोड पर एक पेट्रोल पंप के नजदीक सुबह एक युवक का शव मिलने की सूचना कंट्रोल रूम में किसी राहगीर ने दी। जिसके बाद एसएसएफ की टीम ने मौके पर पहुंच मृतक के शव और नजदीक खड़ी बाइक को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की मां मीना देवी ने बताया कि उन्हें उनके परिचित ऑटो चालक हीरा सिंह ने सुबह सूचित किया कि उनके बेटे जतिंदर सिंह का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। और उसके सिर पर गंभीर चोटें भी है। मृतक के दोस्त अमरप्रीत ने बताया कि जतिंदर सिंह रात उसके साथ था। लेकिन वह उसे घर पर छोड़कर अपने घर चला गया। इस घटना के बारे में सुबह उसे पता चला तो वह मौके पर पहुंचा। 


एसएसएफ टीम के एएसआई ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सुबह फोन आया था कि गोइंदवाल साहिब रोड पर एक पंप के नजदीक कोई एक्सीडेंट हो गया है। उनकी टीम ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर एंबुलेंस को सूचना दी है। डीएसपी सब डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवक की देर रात किसी अज्ञात वाहन से टक्कर होने का अंदेशा है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed