फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   DC Noorpura main accused in murder of Punjab's BKU Doaba leader Amna, arrested

Punjab: बीकेयू दोआबा नेता अमना कत्ल कांड का मुख्य आरोपी डीसी नूरपुरा गिरफ्तार, जस्सी ढट्ट का पुलिस रिमांड बढ़ा

Fri, 08 Nov 2024 10:12 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 08 Nov 2024 10:12 AM IST
सार

दिवाली की रात 1 अक्टूबर को करीब 11:30 बजे रायकोट स्थित जत्थेबंदी के दफ्तर में डीसी नूरपुरा और उसके साथियों ने अमना पंडोरी की हत्या की। जानकारी के अनुसार, इस विवाद की जड़ अमना पंडोरी और गगनदीप कौर के प्रेम विवाह से जुड़ी है।

विज्ञापन
DC Noorpura main accused in murder of Punjab's BKU Doaba leader Amna, arrested
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) दोआबा के नेता अमनदीप सिंह उर्फ अमना पंडोरी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी दानवीर सिंह चीना उर्फ डीसी नूरपुरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पहले से गिरफ्तार बीकेयू जिला प्रधान जसप्रीत सिंह जस्सी ढट्ट का रिमांड अदालत ने दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। डीसी नूरपुरा भी किसान जत्थेबंदी का स्थानीय प्रधान है, और दोनों मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस को राहत मिली है।

विज्ञापन

हत्या के मामले में जस्सी ढट्ट से पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों - गग्गी, राजा, बूटा सिंह और जश्न को भी नामजद कर लिया गया है। एसएसपी नवनीत सिंह बैंस स्वयं इस जांच की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, और सीआईए स्टाफ की मदद से आरोपियों की धरपकड़ जारी है। थाना सिटी रायकोट में जस्सी ढट्ट, डीसी नूरपुरा, और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें अब अज्ञात लोगों की पहचान भी हो रही है।

विज्ञापन

दिवाली की रात हत्या का मामला
दिवाली की रात 1 अक्टूबर को करीब 11:30 बजे रायकोट स्थित जत्थेबंदी के दफ्तर में डीसी नूरपुरा और उसके साथियों ने अमना पंडोरी की हत्या की। जानकारी के अनुसार, इस विवाद की जड़ अमना पंडोरी और गगनदीप कौर के प्रेम विवाह से जुड़ी है, जिसमें गगनदीप कौर की शादी के बाद इंग्लैंड जाने के दौरान डीसी नूरपुरा ने गगनदीप को अमना के खिलाफ भड़काने की साजिश रची थी। डीसी ने गगनदीप को बताया कि अमना ने अपनी जाति और संपत्ति के बारे में झूठ बोला था, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप के बाद हिंसक अंजाम
इस विवाद के कारण अमना और डीसी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर सोशल मीडिया पर कटाक्ष करना शुरू कर दिया। आखिरकार, 1 अक्टूबर की रात को दोनों पक्षों के बीच झगड़े का समय तय हुआ, और इस हिंसा में डीसी नूरपुरा ने अपने वैध रिवॉल्वर से दो गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली अमना के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed