फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   daughter, murdered, lover, honour, killing, bhatinda

बेटी के प्रेमी को पीटकर मार डाला

Wed, 15 Jan 2014 10:30 PM IST
अमर उजाला, बठिंडा
अमर उजाला, बठिंडा Updated Wed, 15 Jan 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
daughter, murdered, lover, honour, killing, bhatinda
घर में घुसे बेटी के प्रेमी को एक व्यक्ति ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और उसे गली में फेंक दिया। इसकी जानकारी मिलने पर युवक के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार प्राइवेट काम करने वाला रविदंर कुमार निवासी रामा मंडी मंगलवार देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। कुछ समय बाद लड़की के पिता की आंख खुल गई और उसने दोनों को देख लिया।
विज्ञापन



इससे नाराज आरोपी ने प्रेमी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और उसे घर के साथ लगती गली में फेंक दिया। उसे इस हालत में देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसकी जानकारी प्रेमी के परिजनों को दी गई। जो उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे तलवंडी साबो अस्पताल रेफर कर दिया। तलवंडी साबो अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed