{"_id":"6276a128b9c52476f233a3c4","slug":"youth-dies-in-road-accident-in-pathankot-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में दर्दनाक हादसा: नेशनल हाईवे पर ट्राले की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पठानकोट में दर्दनाक हादसा: नेशनल हाईवे पर ट्राले की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Sat, 07 May 2022 10:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 07 May 2022 10:11 PM IST
सार
पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव बहलोलपुर के पास हादसा हुआ। 2 हाईड्रा मंगवाकर ट्राले के नीचे से युवक के शव को निकालने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
पठानकोट में हादसे में एक की मौत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पठानकोट में शनिवार देर शाम पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव बहलोलपुर के पास दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान गांव समराला कुल्लां निवासी सुरिंदर कुमार और घायल की पहचान गांव सुकालगढ़ निवासी रोहित के तौर पर हुई है। घायल को मलिकपुर के एसकेआर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसे हालत गंभीर होने पर सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से भाग गया। थाना सदर की पुलिस मामले की जांच में लगी है। जानकारी के मुताबिक रोहित और सुरिंदर दोनों पेंट का काम करते थे। शनिवार देर शाम 8 बजे के करीब वह मलिकपुर से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह गांव बहलोलपुर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे 28 टायरी ट्राले ने उन्हें चपेट में ले लिया। दोनों युवक ट्राले के नीचे जा घुसे।
विज्ञापन
ट्राले में बजरी लदी थी। हादसे में सुरिंदर की मौत हो गई और रोहित बुरी तरह घायल हो गया। समाचार लिखे जाने तक सुरिंदर का शव ट्राले के नीचे से निकाला नहीं जा सका था। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कई जैक लगाकर युवक के शव को ट्राले के नीचे से निकालने की कोशिश की गई। लेकिन, सफल नहीं हुए। जिसके बाद देर रात 9 बजे के करीब 2 हाईड्रा मंगवाकर ट्राले के नीचे से युवक के शव को निकालने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन