{"_id":"67dd3c7c7839cde9e7092b5a","slug":"young-man-was-beaten-up-in-pathankot-stripped-naked-and-video-was-made-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी रंजिश?: पठानकोट में युवक के साथ मारपीट, नग्न कर बनाया वीडियो, कर दिया वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ये कैसी रंजिश?: पठानकोट में युवक के साथ मारपीट, नग्न कर बनाया वीडियो, कर दिया वायरल
Fri, 21 Mar 2025 03:46 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 21 Mar 2025 03:46 PM IST
सार
पठानकोट में कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने युवक को मारा पीटा और उसे नंगा कर वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के पठानकोट के हलका भोआ अधीन पड़ते गांव मंगियाल में एक युवक के साथ मारपीट और नग्न कर वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में रजत कुमार को कुछ लोग पीट रहे हैं और उसके बाद उसके कपड़े उतार कर उसे नंगा कर जलील किया। आरोपियों ने पीड़ित से रंजिश को लेकर यह सारा कांड किया।
विज्ञापन
रजत के परिवार के सदस्य मोहित कुमार, नीलम देवी, सुरजीत कुमार, सुखराज और नीलम कौर ने बताया कि होली वाले दिन गांव के ही कुछ युवकों के साथ रजत का झगड़ा हुआ था। उसी रात लगभग 9:30 बजे रजत शौचालय के लिए गांव के खेतों में गया था। उक्त युवक उसे वहां से उठाकर गाड़ी में डालकर सुनसान जगह पर ले गए। जहां पर रजत के कपड़े उतार कर पहले मारपीट की और बाद खेतों में नग्न अवस्था में छोड़कर रजत का वीडियो बनाया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। बावजूद इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, उक्त मामला एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों के ध्यान में आ चुका है और उनके मुताबिक पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी और पीड़ित को इंसाफ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन