{"_id":"6251dc39e517e4359d4d703c","slug":"worker-killed-in-tarn-taran-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: तरनतारन के गांव कलसियां में 50 रुपये के लिए हुए विवाद में श्रमिक की हत्या, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: तरनतारन के गांव कलसियां में 50 रुपये के लिए हुए विवाद में श्रमिक की हत्या, तीन पर केस दर्ज
Sun, 10 Apr 2022 12:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:49 AM IST
सार
पुलिस ने मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी पकड़ से बाहर है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के तरनतारन में भिखीविंड के अंतर्गत आते गांव कलसियां में 50 रुपये के लिए हुए विवाद में एक श्रमिक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कुलदीप सिंह सहित तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक गुरसाहिब सिंह (20) के सिर-चेहरे पर वार किए गए थे।
विज्ञापन
अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई थी। हमला शुक्रवार रात 8 बजे किया गया। उसे गांव के अस्पताल में ले गए, जहां देर रात दो बजे मौत हो गई। इस बात की पुष्टि डीएसपी तरसेम मसीह ने की है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गुरसाहिब सिंह मजदूरी करता था। उसके साथ कुलदीप सिंह भी काम करता है। मजदूरी के पैसे बेटे को कम मिले और कुलदीप को ज्यादा। उनके बेटे ने 50 रुपये मांगे तो उनमें बहस हो गई और गुरसाहिब घर लौट आया।
विज्ञापन
रात करीब आठ बजे कुलदीप सिंह अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और ईंटें बरसाना शुरू कर दिया। घर में घुस कर उन्होंने उनके बेटे के सिर और मुंह पर ईंट से वार किए। शोर मचाने पर जब गांववासी जमा हुए तो हमलावर फरार हो गए। भिखीविंड के डीएसपी तरसेम मसीह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।