{"_id":"63d7ae14f1ad1b565d6c4ff5","slug":"vigilance-arrested-bdpo-from-ludhiana-taking-bribe-of-rs-25-thousand-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: विजिलसें ने लुधियाना से BDPO को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, DSP की अगुवाई में की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: विजिलसें ने लुधियाना से BDPO को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, DSP की अगुवाई में की कार्रवाई
Mon, 30 Jan 2023 05:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 30 Jan 2023 05:16 PM IST
सार
सरपंच लखवीर सिंह ने योजना बनाकर विजिलेंस विभाग से संपर्क किया। विभाग के अधिकारियों ने 25 हजार रुपये के रंग लगे नोट सरपंच लखवीर सिंह को दे दिए। जैसे ही बीडीपीओ ने रंग लगे नोट जेब में डाले तो डीएसपी ने अपनी टीम के साथ उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में बीडीपीओ सुधार अशोक कुमार को सोमवार को लुधियाना से विजिलेंस की टीम ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस लुधियाना रेंज के डीएसपी निरमल सिंह की अगुवाई में आई टीम ने दोपहर साढ़े तीन बजे आरोपी बीडीपीओ अशोक कुमार को गांव बोपाराय कलां के सरपंच लखवीर सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
मौके पर ब्लॉक सुधार पंचायत यूनियन के प्रधान सरपंच परमजीत सिंह टूसे भी मौजूद थे। बीडीपीओ अशोक कुमार बोपाराय कलां के सरपंच लखवीर सिंह से पहले भी करीब तीन लाख रुपये हड़प चुका था और अब 25 हजार रुपये की और मांग कर रहा था।
विज्ञापन
सरपंच लखवीर सिंह ने पंचायत यूनियन के प्रधान परमजीत सिंह टूसे और अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बीडीपीओ को सबक सिखाने के लिए जाल बिछाया। जिस में वो फस गया। सरपंच लखवीर सिंह ने योजना बनाकर विजिलेंस विभाग से संपर्क किया। विभाग के अधिकारियों ने 25 हजार रुपये के रंग लगे नोट सरपंच लखवीर सिंह को दे दिए।
विज्ञापन
जैसे ही बीडीपीओ अशोक कुमार ने रिश्वत के रंग लगे नोट जेब में डाले तो डीएसपी निरमल सिंह ने अपनी टीम के साथ उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सरपंच लखवीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि बीडीपीओ अशोक कुमार गांव के विकास के लिए सरकारी ग्रांट जारी करने से लेकर उसके यूसी सर्टिफिकेट देने तक हर काम के लिए रिश्वत लेता था।
लुधियाना रेंज के एसएसपी विजिलेंस रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार से रिश्वत के 25 हजार रुपये बरामद करके उसके खिलाफ भरष्टाचार रोक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।