फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two month old Child Killed at Firozpur of Punjab, Mother accused Grandparents  

पंजाब में वारदात: बहू से नाखुश बुजुर्ग दंपती की दरिंदगी, दो माह के पोते को पटककर मार डाला 

Sun, 02 May 2021 06:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 02 May 2021 06:32 PM IST
सार

29 अप्रैल को सास और ससुर ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस मारपीट के दौरान दोनों ने उसकी गोद से बच्चा छीनकर बेड पर जोर से पटक दिया। जब वह बच्चे को उठाने लगी तो उसके पति मनप्रीत, सास और ससुर ने उसे पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Two month old Child Killed at Firozpur of Punjab, Mother accused Grandparents  
फिरोजपुर में दो माह के मासूम की हत्या। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बहू से नाखुश बुजुर्ग दंपती ने अपने दो माह के पोते को मार डाला। यह खौफनाक वारदात पंजाब के फिरोजपुर में सामने आई। महिला का आरोप है कि सास-ससुर ने उसके दो माह के बेटे को जोर से बेड पर फेंका, जिस कारण बच्चे की मौत हो गई। आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की। थाना सदर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


पीड़िता संजना वासी जोड़ा प्रीत नगर फिरोजपुर शहर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और मनप्रीत सिंह वासी गांव जखरावां, जिला फिरोजपुर एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों ने दस मई 2020 को प्रेम विवाह किया था। इस शादी से उसका ससुर नरिंदर सिंह और सास सुखचैन कौर खुश नहीं थे। दो मार्च 2021 को संजना का बेटा हुआ, जिसका नाम अनमोल दीप रखा गया। 
विज्ञापन



संजना ने बताया कि 29 अप्रैल को सास और ससुर ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस मारपीट के दौरान दोनों ने उसकी गोद से बच्चा छीनकर बेड पर जोर से पटक दिया। जब वह बच्चे को उठाने लगी तो उसके पति मनप्रीत, सास और ससुर ने उसे पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह बच्चे को उठाकर वह अपने मायके पहुंची और बच्चे को एक निजी क्लीनिक में दिखाया तो उसने जवाब दे दिया। उसके बाद वे बच्चे को फिरोजपुर के अस्पताल में लेकर गए तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन उसे विश्वास नहीं हुआ। इसके बाद वह बच्चे को लेकर एक और निजी अस्पताल गई, लेकिन वहां से भी यही जवाब मिला कि बच्चे की काफी देर पहले ही मौत हो चुकी है। संजना का आरोप है कि बेड पर जोर से पटकने से बच्चे की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर परमजीत सिंह के मुताबिक पीड़िता संजना के बयान पर आरोपी पति मनप्रीत सिंह, ससुर नरिंदर सिंह और सास सुखचैन कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ को पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed