{"_id":"60af32dcbb21463d35508b0d","slug":"two-man-murdered-in-firing-at-patti-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में वारदात: पट्टी में दिनदहाड़े दो युवकों का कत्ल, कार में आए युवकों ने बरसाई गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में वारदात: पट्टी में दिनदहाड़े दो युवकों का कत्ल, कार में आए युवकों ने बरसाई गोलियां
Thu, 27 May 2021 11:19 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पट्टी/तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पट्टी/तरनतारन (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 27 May 2021 11:19 AM IST
सार
वारदात को गैंगवार बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है। मरने वाला एक युवक अकाली नेता का निकटवर्ती बताया जा रहा है।
विज्ञापन
तरनतारन में युवक की हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में गुरुवार सुबह 6:30 बजे तरनतारन के पट्टी शहर के सरहाली रोड पर दो नौजवानों की गोलीमार हत्या कर दी गई। वारदात में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक युवकों की पहचान प्रभदीप सिंह एवं अमनदीप सिंह उर्फ अमन फौजी पुत्र बलवीर सिंह निवासी पट्टी के रूप में हुई है। गंभीर घायल शमशेर सिंह शेरा भी पट्टी का रहने वाला है।
विज्ञापन
मृतक अमनदीप सिंह पट्टी क्षेत्र के प्रमुख के अकाली नेता का निकटवर्ती माना जाता है। जानकारी के अनुसार, यह युवक गुरुवार सुबह पीर के स्थान पर माथा टेक कर वापस आ रहे थे। जब वह लौट रहे थे तो स्विफ्ट कार में आए दो युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इससे अमनदीप सिंह उर्फ अमन फौजी और प्रभदीप सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि शमशेर सिंह उर्फ शेरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
लोगों के अनुसार यह गैंगवार का मामला हो सकता है। लेकिन डीएसपी पट्टी कुलजिंदर सिंह ने इस घटना को गैंगवार मानने से मना करते हुए इसकी जांच करने की बात कही है। इस घटना से पट्टी में राजनीति भी शुरू हो गई है। पट्टी के पूर्व विधायक आदेश प्रताप सिंह कैरों के राजनीतिक सलाहकार सविंदर सिंह ने इस घटना के पीछे पट्टी के विधायक एवं स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए अपने समर्थकों के साथ विधायक और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीएसपी पट्टी कुलजिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल उन्होंने इस घटना को गैंगवार से जोड़ने से इनकार किया है।
विज्ञापन