फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Railway Employee Found Dead along with son, daughter-in-law and granddaughter in mullanpur of Punjab

पंजाब: रेलवे के गैंगमैन, बेटे-गर्भवती बहू और पोती की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे से मिले चारों के शव

Tue, 04 Jan 2022 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Jan 2022 11:34 AM IST
सार

मृतक के बेटे ने बताया कि सोमवार को उनके पिता ने घर में सुखमनी साहिब का पाठ करवाया था। इस दौरान घर पर अन्य रिश्तेदारों के अलावा बेटी और दामाद भी आए हुए थे।

विज्ञापन
Railway Employee Found Dead along with son, daughter-in-law and granddaughter in mullanpur of Punjab
मुल्लांपुर में घर में मिले शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मुल्लांपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक क्वार्टर में एक परिवार के चार सदस्यों के शव मिले। दर्जा चार कर्मचारी (गैंगमैन) सुखदेव सिंह अपने परिवार सहित सोमवार को रात घर के अंदर सोए थे। मंगलवार को सुबह उनके शव क्वार्टर में मिले हैं। पूरे परिवार के सदस्यों की संदिग्ध हालत में मौत से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मौत के कारण का पता चल नहीं सका है। प्रथम दृष्टि से मौत का कारण किसी जहरीले पदार्थ के सेवन को कारण माना जा रहा है। 

विज्ञापन


दाखा पुलिस ने मृतक सुखदेव सिंह के बड़े बेटे कुलवंत सिंह के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। सिविल अस्पताल सुधार में तीन डॉक्टर के पैनल में पोस्टमार्टम कर विसरा जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारणों का पता चलेगा। वहीं घर में बर्तनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को मृतक गैंगमैन सुखदेव सिंह के घर में सुखमणि साहिब का पाठ का भोग डाला गया था। इसलिए पूरा परिवार समागम में शामिल होने पहुंचा था। 
विज्ञापन


                                     मृतकों की फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके क्वार्टर के साथ एक खाली क्वार्टर में घर का सामान रखा था। रात को सुखदेव सिंह अपने बेटे, बहू और पोती के साथ क्वार्टर मे सोने चले गए। जहां उन्होंने घर का सामान रखा था। रात करीब दस बजे पत्नी बलवीर कौर ने दूध पीने के लिए दिया था। बलबीर कौर क्वार्टर के बाहर बिस्तर डालकर सो गई। सुखदेव की दोनों बेटी, दोनों दामाद और उनके बच्चे उनके खुद के क्वार्टर मे सो गए, जहां पाठ हुआ था। 


घटना से एक दिन पहले सुखदेव सिंह ने बैंक से काफी रकम निकलवाई थी। सुबह सुखदेव सिंह, बेटे जगदीप सिंह (28), पुत्रवधू ज्योति (26) और पोती जोत (2) के शव रेलवे क्वार्टर में मिले। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टि में मामला किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जगदीप, ज्योति और मासूम जोत की नाक से खून निकला था और झाग भी था। रेलवे कॉलोनी के दोनों क्वार्टर पुलिस ने सील कर दिए हैं। 

जालंधर से आई फॉरेंसिक टीम सुबूत जुटाने का कर रही प्रयास
संयुक्त जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जरनैल सिंह और एएसआई लखवीर सिंह ने कहा कि जालंधर से आई फॉरेंसिक टीम सुबूत जुटाने का प्रयास कर रही है। क्वार्टर में किसी भी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में आगे बढ़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक ज्योति का मायका परिवार चारों के कत्ल की आशंका जता रहा है, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed