फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Vigilance caught Bank manager taking bribe

Punjab: आईडीएफसी बैंक मैनेजर को विजिलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा, मांगे थे चालीस हजार

Tue, 23 Jan 2024 10:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 23 Jan 2024 10:39 PM IST
सार

लोन खाता बंद करने की एवज में चालीस हजार रुपये मांगे थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि उक्त आरोपी के साथ और कौन-कौन मिला हुआ है।

विज्ञापन
Punjab: Vigilance caught Bank manager taking bribe
bribe - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में लोन चुकाने के बाद भी लोन खाता बंद न करने की एवज में चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले निजी बैंक आईडीएफसी के कलेक्शन मैनेजर को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब आरोपी रिश्वत के पैसे लेने के लिए पीड़ित की दुकान पर आया।
विज्ञापन


इस मामले में सराभा नगर के रहने वाले रविंदर कुमार की शिकायत पर बिक्रमजीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। रविंदर कुमार द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह पक्खोवाल रोड लुधियाना में ‘सिलवर मोड फैशन’ के नाम अधीन एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान चला रहा है।
विज्ञापन


उसने आरबीआई की ग्रैंड इमरजेंसी क्रेडिट लाइन (जीईसीएल) स्कीम के अधीन उपरोक्त आईडीएफसी बैंक से सितंबर 2020 में चार साल के लिए 13.32 लाख रुपये का लोन लिया था। उसने कर्ज की सारी रकम किश्तें अदा करके अपना लोन खाता बंद करवाने के लिए उक्त मैनेजर के साथ संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लेक्शन मैनेजर के साथ बातचीत के बाद उसने कर्ज की सारी रकम अदा कर दी फिर भी उसका कर्ज वाला खाता बंद नहीं किया गया। इस संबंधी वह जब उक्त आरोपी से मिला तो उसने बैंक के सीनियर अधिकारियों से यह खाता बंद करवाने के बदले उससे 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। 

विजिलेंस के एसएसपी रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि आरोपी क्लेक्शन मैनेजर एक बैंक कर्मचारी है, इसलिए बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1946 की धारा 46- ए अनुसार वह भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अधीन लोक सेवक है।


इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस रेंज लुधियाना की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी बैंक कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से उसकी दुकान में 40 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed