{"_id":"6621384860650d43bb0bb10c","slug":"punjab-a-young-man-was-brutally-murdered-in-pathankot-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पठानकोट में बेरहमी से युवक की हत्या, पहले हाथ की उंगलियां काटी, फिर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: पठानकोट में बेरहमी से युवक की हत्या, पहले हाथ की उंगलियां काटी, फिर उतारा मौत के घाट
Thu, 18 Apr 2024 08:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 18 Apr 2024 08:42 PM IST
सार
पंजाब के पठानकोट क्षेत्र के कोठेमनवाल में युवक का बेरहमी से देर शाम गुरुवार को कुछ युवकों ने मौत के घाट उतार दिया। घटना का पता चलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन
पंकू का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पठानकोट जिले के कोठे मनवाल एरिया में वीरवार देर शाम रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। झड़प में एक युवक की बेरहमी से तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पंकू (18) निवासी कोठे मनवाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पाकर थाना सुजानपुर और थाना शाहपुरकंडी की पुलिस समेत डीएसपी धारकलां लखविंदर सिंह भी मौके पर घटना का जायजा लेने पहुंचे। डीएसपी लखविंदर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर काफी खून बिखरा पड़ा मिला है।
विज्ञापन
पंकू के दो दोस्तों ने पुलिस को जानकारी दी है कि पंकू के साथ मोहल्ले के ही कुछ लोगों की पुरानी दुश्मनी थी। रंजिश को लेकर वीरवार देर शाम दोनों पक्षों में खूनी झड़प हो गई। ऐसे में दूसरे पक्ष में करीब पांच लोगों ने पहले पंकू के हाथ की उंगलियां काटी।
इसके बाद बेरहमी से तेजधार हथियारों से वारकर हत्या कर दी। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में हत्या का केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।