{"_id":"619b5feba89cb8363d2ff7d5","slug":"police-trace-missing-children-in-nayagaon-of-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: नयागांव से तीन बच्चे हुए लापता, आधी रात को पुलिस ने तलाशे, परिजनों के चेहरे खिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: नयागांव से तीन बच्चे हुए लापता, आधी रात को पुलिस ने तलाशे, परिजनों के चेहरे खिले
Mon, 22 Nov 2021 02:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:46 PM IST
सार
रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे बच्चे लापता हो गए थे। परिवार ने तलाश करने के बाद पुलिस को सूचित किया। बच्चों की तलाश किए जाने पर परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
रविवार को लापता हुए तीनों बच्चों के साथ जांच अधिकारी इकबाल सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में मोहाली के नयागांव इलाके की जनता कॉलोनी वार्ड नंबर 15 से रविवार सुबह करीब 9:30 बजे 3 बच्चे लापता हो गए थे। परिवार ने अपने स्तर पर जांच करने के बाद शाम को मामले मे पुलिस को सूचित किया। पुलिस देर रात तक मामले की छानबीन मे लगी रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः लुधियाना से चुनावी शंखनाद: सीएम चन्नी की रैली आज, केजरीवाल के पहुंचने से पहले चला बड़ा दांव
विज्ञापन
रात करीब एक बजे पुलिस ने तीनो बच्चों को खोज लिया। तीनों बच्चों की पहचान शुभम उम्र 9 साल, शिवा उम्र 7 साल एवं आदि उम्र 9 साल निवासी जनता कॉलोनी के रूप मे हुई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह तीनों बच्चे अपने मोहल्ले की गली में खेल रहे थे। सुबह 9:30 बजे अचानक गायब हो गये थे। दोपहर तक जब बच्चे घर पर नहीं लौटे तो परिवार ने अपने स्तर पर बच्चों की जांच की थी। शाम को इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
यह भी पढ़ें ः विधानसभा चुनाव: अमृतसर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, मोगा और लुधियाना का करेंगे दौरा, करेंगे बड़ा एलान
पुलिस ने अलग- अलग टीमे बनाकर बच्चों की खोज शुरू कर दी थी। पुलिस कंट्रोल रूम के जरिये आसपास के थानो मे भी इसकी सूचना दे दी गई। रात करीब एक बजे माजरी पुलिस ने सूचना दी कि तीन लावारिस बच्चे सड़क पर घूम रहे हैं। जिस पर जांच अधिकारी इकबाल सिंह मौके पर पहुंचे एवं बच्चों की पहचान कर वापस नयागांव ले आए। बच्चों के मिलने के बाद परिजनों के चेहरे खिल उठे।