फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal reaches Amritsar of Punjab

विधानसभा चुनाव: अमृतसर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, मोगा और लुधियाना का करेंगे दौरा, करेंगे बड़ा एलान

Mon, 22 Nov 2021 12:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Nov 2021 12:53 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। केजरीवाल सभी वर्गों को साधने में जुटे हैं। मोगा में महिलाओं के विकास और सशक्तीकरण को लेकर बड़ा एलान करेंगे। शाम को वह पंजाब की औद्योगिक नगरी लुधियाना भी जाएंगे। यहां वे ऑटो रिक्शा चालकों से मुलाकात करेंगे।  

विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal reaches Amritsar of Punjab
अमृतसर एयरपोर्ट से बाहर आते अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। वे पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मोगा जाने से पहले उन्होंने एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों से बातचीत की। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि वे पंजाब और पंजाब की जनता के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे। पंजाब के विकास और महिला सशक्तीकरण से जुड़ा बड़ा एलान भी करेंगे। केजरीवाल ने मोगा में पार्टी की बैठक में किसी बड़ी शख्सियत के आम आदमी पार्टी में शामिल होने का संकेत दिया। 
विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि केजरीवाल के मोगा दौरे के दौरान अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकती हैं। हालांकि सोनू सूद की तरफ से इस मामले में कोई बयान नहीं दिया गया है। सोनू सूद की बहन मोगा से इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। इसकी घोषणा कुछ दिन पहले सोनू सूद ने प्रेसवार्ता में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर पहुंचे मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के लोगों को विकास करने वाली स्थिर सरकार की जरूरत है। व्यापार-रोजगार और विकास पर काम करने वाली स्थिर सरकार की जरूरत को आम आदमी पार्टी ही पूरा कर सकती है। हमारी पार्टी पूरे विजन के साथ चलती है। बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम करती है। दिल्ली के व्यापारियों की तरह पंजाब के व्यापारियों का विकास किया जाएगा। 

लुधियाना में आज अरविंद केजरीवाल व सीएम चन्नी
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मोगा के बाद लुधियाना जाएंगे। यहां वे ऑटो चालकों से मुलाकात करेंगे। वहीं सोमवार को ही पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी लुधियाना से चुनावी रैली का आगाज करेंगे। केजरीवाल के पहुंचने से पहले सीएम चन्नी का ऑटो चालकों के साथ चाय पर चर्चा का कार्यक्रम रख दिया गया है। यहां पर वह ऑटो चालकों से बातचीत करने के साथ उनकी समस्याओं को सुनेंगे। 

सीएम चन्नी के आने से पहले ही प्रशासन ने गिल चौक पर ऑटो चालकों को एकत्र कर एक साथ लाइन में खड़ा कर दिया है, ताकि वह आराम से सीएम से बातचीत कर अपनी समस्याओं को रख सके। ज्यादातर ऑटो चालकों को कहना है कि उन्हें अपना काम करने में पुलिस प्रशासन से काफी दिक्कतें आती है। 


वहीं उन पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जाता है। वह उस पार्टी का साथ देंगे जो उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी। अब देखना होगा सीएम चन्नी ऑटो चालकों को क्या राहत देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed