फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   police-criminal encounter took xảy ra in Doraha, Punjab; one accused was arrested after being shot

Punjab: दोराहा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक आरोपी गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Sun, 28 Dec 2025 07:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 28 Dec 2025 07:05 PM IST
सार

पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि इंद्रजीत सिंह बुई अपने दो साथियों के साथ दोराहा में केएफसी के पीछे स्थित एक सुनसान कॉलोनी में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी।

विज्ञापन
police-criminal encounter took xảy ra in Doraha, Punjab; one accused was arrested after being shot
मौके से बरामद हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

खन्ना के दोराहा इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश की टांग में गोली मारकर उसे काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान इंद्रजीत सिंह बुई के रूप में हुई है। घायल आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पायल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 24 दिसंबर की रात दोराहा के गांव राजगढ़ में पंचायत सदस्य मनप्रीत सिंह गोल्डी पर फायरिंग की गई थी। इस हमले में करीब आठ राउंड गोलियां चलाई गई थीं। घटना के बाद पुलिस ने इंद्रजीत सिंह बुई और उसके साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि इंद्रजीत सिंह बुई अपने दो साथियों के साथ दोराहा में केएफसी के पीछे स्थित एक सुनसान कॉलोनी में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। जब पुलिस की गाड़ियां कॉलोनी में पहुंचीं तो आरोपी एक घर की दीवार फांदकर भागने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घेराबंदी के दौरान इंद्रजीत सिंह बुई आगे की ओर भागा, जहां दोराहा थाना के एसएचओ आकाश दत्त अपनी टीम के साथ पहले से ही मोर्चा संभाले खड़े थे। पुलिस को देखते ही आरोपी ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी, जिसमें दो गोलियां पुलिस की गाड़ी को लगीं।

हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान इंद्रजीत सिंह की टांग में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।


मौके पर पहुंचे एसएसपी खन्ना डॉ. ज्योति यादव बैंस ने बताया कि इंद्रजीत सिंह के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उस पर हत्या के प्रयास, लूट और फायरिंग जैसे आरोप हैं और वह चार मामलों में पुलिस को वांछित था। एसएसपी ने बताया कि इस केस में दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed