फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Police busts interstate drug smuggling racket running from Ludhiana jail

Punjab: अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, लुधियाना जेल से कैदी चला रहे थे गिरोह, चार को दबोचा

Tue, 31 Jan 2023 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 10:38 PM IST
सार

फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने दो कैदियों समेत चार लोगों को दबोचा है। 5.31 लाख नशे की गोलियां बरामद की हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन
Police busts interstate drug smuggling racket running from Ludhiana jail
जानकारी देते डीआईजी रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने लुधियाना जेल से चल रहे अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल दो कैदियों और एक सप्लायर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर 5.31 लाख नशे की गोलियां बरामद की हैं। इनकी पहचान सन्नी कुमार व रंजीत सिंह उर्फ रिंकू निवासी लुधियाना के रूप में हुई है, जबकि ईशान गुप्ता व रवि कुमार को सेंट्रल जेल लुधियाना से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया।

विज्ञापन


डीआईजी रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीते 23 जनवरी को फतेहगढ़ पुलिस ने विशेष नाकाबंदी के दौरान सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर 19590 नशीली गोलियां बरामद की थीं। एसएसपी फतेहगढ़ साहिब डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह ईशान गुप्ता और रवि कुमार के निर्देश पर ग्राहकों को नशीली गोलियों की आपूर्ति करता था, जो सेंट्रल जेल लुधियाना से मोबाइल फोन के माध्यम से उससे संपर्क करते थे।
विज्ञापन


इससे जुड़ा लुधियाना में एक केस दर्ज किया गया। आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई। पुलिस ने उनके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया, जिसे वे जेल में इस्तेमाल कर रहे थे। डीआईजी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने रंजीत के जरिए सन्नी को फार्मा ड्रग्स सप्लाई की थी। रंजीत की निशानदेही पर पुलिस ने लुधियाना से लगभग 5.12 लाख नशीली गोलियां बरामद कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी ने बताया कि आरोपी रंजीत को पुलिस रिमांड लिया गया है। उससे मुख्य सप्लायर की पहचान के लिए पूछताछ चल रही है। इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed