फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Nihang murdered in Tarn Taran of Punjab

तरनतारन में बड़ी वारदात: निहंग ने साथी निहंग का गला काट उतारा मौत के घाट, आपसी विवाद में ली जान

Sat, 22 May 2021 01:16 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 May 2021 01:16 AM IST
सार

पंजाब के तरनतारन में साथी ने निहंग की गला काट कर हत्या कर दी। मृतक निहंग 19 साल का था। पुलिस ने आरोपी साथी निहंग के खिलाफ मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Nihang murdered in Tarn Taran of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आपसी विवाद में पंजाब के तरनतारन में एक निहंग की उसके साथी ने गला काट कर हत्या कर दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी निहंग सुरजीत सिंह सखीरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विधानसभा हलका खेमकरण के गांव सूरविड निवासी निहंग गिदर सिंह (43) के घर में बेटे ने जन्म लिया था। उन्होंने इसी खुशी में निहंग सिंहों को अपने घर बुलाया था। गुरुवार रात निहंग कर्मजीत सिंह (19) पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी गांव लम्मा और सुरजीत सिंह पुत्र मेहताब सिंह निवासी गांव सखीरा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन


इन दोनों के विवाद को निहंग सिंहों ने शांत करवा दिया था। शुक्रवार की सुबह कर्मजीत अपने केश बांधकर दस्तार सजाने की तैयारी कर रहा था कि इसी दौरान निहंग सुरजीत ने किरपाण से उसकी गर्दन पर तीन वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल कर्मजीत को अमृतसर के कैडी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना कच्चा-पक्का के प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी सुरजीत को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। हत्या में इस्तेमाल की गई किरपाण की बरामदगी अभी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार वर्ष की उम्र में ही कर्मजीत बन गया था निहंग सिंह 
जालंधर के गांव लम्मा निवासी सुरिंदर सिंह मजदूरी करते हैं। सुरिंदर एक लड़की व दो लड़कों के पिता हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर सबसे पहले लड़की गुरप्रीत कौर (23) ने जन्म लिया था। इसके बाद उन्होंने अरदास करवाई थी कि लड़का पैदा होते ही उसे निहंग सिंह बनाएंगे। 


वर्ष 2002 में उनके घर कर्मजीत सिंह (19) ने जन्म लिया। कर्मजीत जब चार वर्ष का हुआ तो उन्होंने उसे निहंग सिंह बनाया और धार्मिक संप्रदाय को सौंप दिया। हालांकि बाद में उनके घर गुरजीत सिंह (14) ने जन्म लिया। वह कभी-कभी अपने लड़के से मिलने वहां चले जाते थे, जहां पर निहंग सिंहों का पड़ाव होता था। गुरुवार को उन्हें खबर मिली कि संप्रदाय का पड़ाव गांव सूरविड में हैं। शुक्रवार को सुबह जब अपने बेटे कर्मजीत से मिलने के लिए पहुंचे तो उन्हें पता चला कि साथी निहंग ने उनके बेटे की हत्या कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed