फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Mother and son arrested for duping people by creating fake ID on social media

मां-बेटा गिरफ्तार : पैसा कमाने की चाह... चुना अपराध का रास्ता, यूपी से पंजाब तक नेटवर्क, ढूंढ रही थी पुलिस

Tue, 29 Apr 2025 03:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 29 Apr 2025 03:27 PM IST
सार

पंजाब के कपूरथला के सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर की फेक आईडी बनाकर लोगों को ठगने वाले मां और बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों उत्तर प्रदेश के हाथरस के रहने वाले हैं। इनका तीसरा साथी फरार है। 

विज्ञापन
Mother and son arrested for duping people by creating fake ID on social media
पुलिस हिरासत में आरोपी मां-बेटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पैसा कमाने की चाह में मां-बेटे ने गलत रास्ता चुन लिया। उनके द्वारा चुना गया रास्ता अपराध की दुनिया से जुड़ा था। दोनों मां और बेटा सोशल मीडिया के जरिये लोंगो को ठग रहे थे। किसी दूसरे की फेक आईडी बनाकर कमाई तो कर रहे थे, लेकिन उनकी यह तरकीब ज्यादा दिन नहीं चली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


मामला पंजाब के कपूरथला का है। कपूरथला के युवक की सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर लोगों से ठगी करने वाले मां-बेटे को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। मामले में थाना साइबर क्राइम में विभिन्न धाराओं के तहत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीसरा आरोपी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों में प्रशांत जुरेल निवासी हाथरस और उसकी यशोदा देवी है। वहीं तीसरा आरोपी सत्य प्रकाश निवासी अलीगढ़ अभी फरार चल रहा है। 
विज्ञापन




डीएसपी साइबर क्राइम दलजीत सिंह ने बताया कि कपूरथला के ग्रीन पार्क निवासी कुमार गौरव ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। वह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये लोगों को इमीग्रेशन और विदेश भेजने के बारे में जागरूक करता है। गौरव से विदेश जाने वाले चाहवान लोग फोन पर संपर्क कर उसकी सेवाएं लेते। इसके लिए गौरव चार्ज भी करता है और ऑनलाइन ही सेवा शुल्क लेता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम खराब करने के साथ आरोपी दे रहे थे धमकियां
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की फेक आईडी बनाकर कुछ लोग उसके नाम का फायदा उठा रहे हैं। आरोपी कमाई करने के अलावा उसका नाम खराब कर रहे हैं। इतना ही नहीं आरोपी उसे धमकियां भी दे रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना में 16 जुलाई 2024 को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। साइबर थाना एसएचओ दीपक शर्मा की टीम ने जांच करते हुए उत्तर प्रदेश के रहने वाले प्रशांत जुरेल, यशोदा देवी पत्नी राजकुमार और सत्य प्रकाश पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी अलीगढ़ के खिलाफ केस दर्ज किया था। 


पुलिस रिमांड पर आरोपी मां-बेटा
डीएसपी दलजीत सिंह ने यह भी बताया कि उक्त मामले में पुलिस टीम ने जांच और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर यूपी के हाथरस के रहने वाले प्रशांत और उसकी मां यशोदा देवी को काबू कर उनके बैंक अकाउंट फ्रिज करवा दिए। इनसे मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिसके माध्यम से वह सोशल मिडिया चलाते थे। वही दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed