{"_id":"63087aae4240e326f7093ead","slug":"masked-youths-attacked-car-of-woman-counselor-posted-at-de-addiction-center-of-kapurthala-civil-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: नशा छुड़ाओं केंद्र की काउंसलर पर हमला, अज्ञात नकाबपोशों ने कार में की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala: नशा छुड़ाओं केंद्र की काउंसलर पर हमला, अज्ञात नकाबपोशों ने कार में की तोड़फोड़
Fri, 26 Aug 2022 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:18 PM IST
सार
आशंका जताई जा रही है कि शमिंदर कौर कपूरथला के सिविल अस्पताल के डी-एडिक्शन सेंटर में काउंसलर हैं और किसी नशेड़ी ने किसी वजह से उन पर हमला किया होगा या करवाया होगा।
विज्ञापन
हमले में तोड़ी गई कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
कपूरथला के जालंधर रोड पर अर्बन एस्टेट के नजदीक शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल के डी-एडिक्शन सेंटर में तैनात महिला काउंसलर और उसके साथी कर्मी की कार पर तीन नकाबपोश युवकों ने हमला कर दिया। इसमें महिला घायल हो गई। सफेद रंग की बिना नंबर की ऑल्टो कार में आए नकाबपोशों ने महिला की कार को बेसबॉल बैट और तलवारों से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद नजदीक नाके पर खड़ी पीसीआर टीम पहुंची और सिटी पुलिस को सूचित किया। एसपी डी हरविंदर सिंह ने बताया कि घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करते हुए मामले की जांच की जा रही है और नकाबपोश हमलावरों की तलाश के लिए सभी नाकों पर अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित डी-एडिक्शन सेंटर में तैनात महिला काउंसलर शमिंदर कौर ने बताया कि वह सुबह जालंधर से अपनी कार (पीबी08ईटी1818) पर अपने साथी कर्मी मनप्रीत के साथ ड्यूटी पर आ रही थी। जब वह अर्बन एस्टेट से थोड़ा आगे एक निजी स्कूल के पास पहुंची तो पीछे से आ रही सफेद रंग की एक आल्टो कार में सवार युवकों ने उनकी कार के आगे अपनी कार लगाकर रोक लिया। उसमें से निकले तीन नकाबपोश युवकों ने उन पर बेसबॉल बैट और तलवारों से हमला बोल दिया। इस हमले में उसकी बाजू पर भी गंभीर चोटें आई हैं और उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि शमिंदर कौर कपूरथला के सिविल अस्पताल के डी-एडिक्शन सेंटर में काउंसलर हैं और किसी नशेड़ी ने किसी वजह से उन पर हमला किया होगा या करवाया होगा। हालांकि शमिंदर ने किसी से भी कोई रंजिश न होने की बात कही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी डी हरविंदर सिंह ने बताया कि नकाबपोश हमलावरों की तलाश के लिए सभी नाकों पर अलर्ट कर दिया गया है। जल्द ही हमलावरों को काबू कर लिया जाएगा।