फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man sets mother daughter on fire in Fatehgarh Sahib of Punjab

पंजाब: 8 माह की बेटी और पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, आरोपी फरार, मां-बेटी की हालत गंभीर

Sat, 09 Apr 2022 08:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सरहिंद/फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरहिंद/फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 08:07 PM IST
सार

हालत गंभीर होने के कारण फतेहगढ़ साहिब से पीड़ितों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मोनिका लगभग 75 फीसदी तथा उसकी बेटी निशा 25 फीसदी तक जल गई हैं।

विज्ञापन
Man sets mother daughter on fire in Fatehgarh Sahib of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के सरहिंद हमायूंपुर इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी 8 माह की बेटी और पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर हालात में उपचार के लिए दोनों को पहले सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब लाया गया जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


महिला की पहचान मोनिका के तौर पर हुई है जोकि सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में दाखिल है जबकि उसकी 8 माह की बेटी निशा पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाई गई है। मौके से मिली जानकारी अनुसार पेंटर का कार्य करने वाला मोनिका का पति जगविंदर, अपनी पत्नी पर शक करता था।
विज्ञापन


इसी कारण दोनों में तकरार रहती थी। शनिवार को उसने अपनी पत्नी व बेटी पर उस समय पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी जब वह घर में सो रहीं थीं और खुद फरार हो गया। आग से झुलस रही मोनिका के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने आग बुझाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने से मोनिका लगभग 75 फीसदी तथा उसकी बेटी निशा 25 फीसदी तक जल गई हैं, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।


सरहिंद थाना प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने जगविंदर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है । पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed