फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man of Zeera Shot dead in Manila

Punjab News: जीरा के युवक की मनीला में हत्या, फाइनेंस का काम करता था सुखचैन, सीने में लगी तीन गोलियां

Thu, 03 Nov 2022 04:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा/फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा/फिरोजपुर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Nov 2022 04:10 PM IST
सार

साढ़े चार साल पूर्व जीरा के जौहल नगर का रहने वाला सुखचैन पढ़ाई के लिए मनीला गया था। वहां पर पढ़ाई करने के बाद फाइनेंस का काम करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
Man of Zeera Shot dead in Manila
सुखचैन की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मनीला में सुखचैन सिंह (27) वासी जौहल नगर जीरा की कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुखचैन वहां पर फाइनेंस का कार्य करता था। परिजन मनीला से उसका शव यहां लाने की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


सुखचैन के भाई गुरप्रीत सिंह वासी जौहल नगर जीरा ने बताया कि साढ़े चार साल पूर्व उसका भाई सुखचैन पढ़ाई के लिए मनीला गया था। वहां पर पढ़ाई करने के बाद फाइनेंस का काम करना शुरू कर दिया था। गुरप्रीत ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसकी अपने भाई से बातचीत हुई थी तो उसने कहा था कि वह यहां पर ठीक है और मनीला में पक्का नागरिक बनने के लिए फाइल लगाई हुई है। 
विज्ञापन


बुधवार रात उन्हें मनीला से सुखचैन के दोस्त का फोन आया कि दांत में दर्द होने के चलते डाक्टर से चेकअप करवाकर सुखचैन पैदल ही घर आ रहा था। रास्ते में बदमाशों ने गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी है। सुखचैन के सीने में तीन गोलियां लगी हैं, उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। पीड़ित पिता ने पंजाब सरकार से मांग की है कि उसके बेटे का शव मनीला से भारत मंगवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed