फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man Murdered in Tarntaran

तरनतारन में मर्डर: बहन के सामने तीन बदमाशों ने युवक को मार डाला, आठ माह से ऑस्ट्रेलिया में रह रही थी पत्नी

Sat, 22 Aug 2026 10:13 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब Published by: Nivedita Updated Sat, 22 Aug 2026 10:13 AM IST
सार

गांव माड़ी कंबोके के गुरदेव सिंह का विवाह गुरप्रीत कौर से हुआ था। दोनों के तीन बच्चे हैं। एक बेटी ऑस्ट्रेलिया में है। पत्नी भी वहीं गई हुई है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Man Murdered in Tarntaran
पंजाब में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तरनतारन जिले के बाहमणीवाला गांव के पास नाशपाती के एक बाग में गुरदेव सिंह (45) नाम के व्यक्ति की तेजधार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन

शहर से खरीदारी कर लाैट रहा था गुरदेव

यह घटना वीरवार शाम को हुई जब गुरदेव सिंह इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पर पट्टी शहर से खरीदारी कर लौट रहे थे। उनकी बहन दविंदर कौर ने बताया कि उन्होंने अपने भाई को नाशपाती के बाग में तीन मोटरसाइकिल सवार लोगों द्वारा घेरकर हमला करते देखा। शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल गुरदेव सिंह को पहले सिविल अस्पताल तरनतारन ले जाया गया। वहां से उन्हें अमृतसर रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 

हत्या के मकसद की जांच शुरू

गुरदेव सिंह गांव माड़ी कंबोके के निवासी थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सूचना मिलते ही गुरदेव सिंह का शव कब्जे में ले लिया था। पुलिस अधीक्षक रविशेर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी विपन कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए गहनता से छानबीन की जा रही है।

पत्नी से बंद थी बातचीत

दविंदर कौर के अनुसार, गुरदेव सिंह का विवाह गुरप्रीत कौर से हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें से बेटी प्रनीत कौर पढ़ाई के आधार पर ऑस्ट्रेलिया में है। बेटा अरमानदीप सिंह अभी पढ़ाई कर रहा है। 

करीब आठ माह पहले गुरदेव सिंह की पत्नी गुरप्रीत कौर अपनी बेटी के पास ऑस्ट्रेलिया चली गई थीं। इस दौरान पति-पत्नी के बीच बातचीत बंद थी। गुरदेव सिंह अपने बेटे अरमानदीप सिंह के साथ अक्सर ननिहाल गांव जाते थे लेकिन कुछ दिनों से बाहमणीवाला में अकेले रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed