{"_id":"674400a9cf231150290bffaa","slug":"man-murdered-in-khadoor-sahib-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"खडूर साहिब में युवक की हत्या: सरहाली थाने पर RPG Attack के आरोपी गैंगस्टर के चचेरे भाई को मारी तीन गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खडूर साहिब में युवक की हत्या: सरहाली थाने पर RPG Attack के आरोपी गैंगस्टर के चचेरे भाई को मारी तीन गोलियां
Mon, 25 Nov 2024 10:14 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 25 Nov 2024 10:14 AM IST
सार
मोहाली स्थित खुफिया विभाग के कार्यालय पर आरपीजी अटैक हुआ था। उसके बाद थाना सरहाली पर आरपीजी अटैक हुआ था। इन दोनों हमलों के मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा था। लखबीर सिंह के गुर्गे के तौर पर काम करने वाले सतनाम सिंह सत्ता इन दिनों यूरोप में शरण लिए बैठा है।
विज्ञापन
police crime
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खडूर साहिब में बाइक सवारों ने गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सोनी निवासी नौशहरा पन्नूआ के तौर पर हुई है।
मरने वाला कोई और नहीं बल्कि आरपीजी हमले में आरोपी आतंकी सतनाम सिंह सत्ता नौशहरा का चचेरा भाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सरहाली में केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।
नौशहरा पन्नूआ में सुखविंदर सिंह सोनी आरपीजी हमले के आरोपी सत्ता का चचेरा भाई है। वह बाजार में जा रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार कुछ लोगों ने गोलियां दागीं। तीन गोलियां लगने से सोनी सड़क पर ढेर हो गया। मौके पर पुलिस पहुंची। सोनी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोहाली में खुफिया विभाग के कार्यालय पर हुआ था आरपीजी अटैक
मोहाली स्थित खुफिया विभाग के कार्यालय पर आरपीजी अटैक हुआ था। उसके बाद थाना सरहाली पर आरपीजी अटैक हुआ था। इन दोनों हमलों के मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा था। लखबीर सिंह के गुर्गे के तौर पर काम करने वाले सतनाम सिंह सत्ता इन दिनों यूरोप में शरण लिए बैठा है। सत्ता जिले से संबंधित व्यापारियों का दुकानदारों वकीलों डॉक्टर व राजनेताओं को रंगदारी के लिए लगातार धमकाया रहा है।
विज्ञापन